दक्षिण कोरिया: जंगलों की आग से शहरों में इमरजेंसी, सरकार सक्रिय
दक्षिण कोरिया के कई क्षेत्रों में जंगल में भीषण आग लग गई है। आग तेजी से फैल रही है और कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। सरकार ने आपातकाल की घोषणा कर दी है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं। उत्तरी और दक्षिणी ग्येओंगसांग प्रांतों और उल्सान शहर में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बुसान और डेजॉन जैसे शहरों में भी चेतावनी जारी की गई है। आग में तीन फायर फाइटर और एक सरकारी कर्मचारी सहित चार लोगों की जान चली गई है। तेज हवाओं से आग बुझाने में मुश्किल हो रही है।

आग के लगातार भीषण होने के बाद सरकार ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। आग लगने की वजह से लाखों की तादाद में लोग प्रभावित हैं। बड़ी संख्या में लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है।
आग से सबसे ज्यादा नुकसान उत्तरी और दक्षिणी ग्येओंगसांग प्रांतों और उल्सान शहर में हुआ है। कोरिया फॉरेस्ट सर्विस ने जिन जगहों पर आग लगने की चेतावनी जारी की है, उनमें बुसान और डेजॉन जैसे बड़े शहर भी शामिल हैं।
इसके चलते उल्सान और बुसान को जोड़ना वाला हाईवे भी बंद कर दिया गया है। दक्षिण कोरिया के एक अधिकारी ने बताया कि आग में तीन फायर फाइटर और एक सरकारी कर्मचारी सहित चार लोगों की जान चली गई है। उन्होंने कहा कि तेज हवाओं की वजह से आग को बुझाने में मुश्किल हो रही है। आग पहाड़ियों और जंगल में फैलती जा रही है।
कोरिया फॉरेस्ट सर्विस ने बताया है कि सबसे भीषण आग सांचेओंग में लगी है। यह एक ग्रामीण इलाका है। यहां 260 लोगों को अपना घर छोड़कर अस्थायी शिविरों में जाना पड़ा है।
सांचेओंग में शुक्रवार दोपहर को आग लगी और शनिवार शाम तक 500 हेक्टेयर से ज्यादा इलाके में फैल गई। उत्तरी ग्येओंगसांग प्रांत के यूसेओंग में 400 से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। यहां आग 300 हेक्टेयर में फैल चुकी है। गिम्हे शहर में भी आग लगने की वजह से लोगों को घर छोड़ना पड़ा है।