बांग्लादेशी टका पर भारी पड़ा भारतीय रुपया! पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!
भारत-बांग्लादेश करेंसी तुलना में लोग जानना चाहते हैं कि किस देश की मुद्रा ज्यादा मजबूत है। यह रिपोर्ट बताती है कि 1 भारतीय रुपया बांग्लादेश में कितने टका के बराबर होता है। इसमें दोनों देशों की विनिमय दर और आर्थिक अंतर के मुख्य तथ्य भी शामिल हैं।
बांग्लादेश में हुए 13वें राष्ट्रीय चुनावों के नतीजों ने पूरे क्षेत्र की राजनीति में हलचल मचा दी है. इस ऐतिहासिक वोटिंग में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने ऐसा धमाका किया कि विपक्ष के होश उड़ गए. पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता पर शानदार वापसी की, जबकि जमात-ए-इस्लामी और उसके साथी दल मात्र 59 सीटों तक सीमित रह गए. हाल के महीनों में देश में कई बड़े परिवर्तन देखने को मिले हैं, जिनमें नए नोटों की लॉन्चिंग सबसे ज्यादा चर्चा में रही. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर बांग्लादेश की करेंसी कैसी है और भारत के मुकाबले उसकी कीमत कितनी है.
बांग्लादेश की मुद्रा को टका कहा जाता है, जो वहां की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है. देश का केंद्रीय बैंक, जिसे बांग्लादेश बैंक कहा जाता है, देश में नोटों के संचालन और मुद्रानीति को नियंत्रित करता है. दिलचस्प बात यह है कि वहां दो अलग-अलग संस्थाएं करेंसी जारी करती हैं—10 टका से ऊपर के नोट केंद्रीय बैंक छापता है, जबकि 1, 2 और 5 टका की छोटी करेंसी वित्त मंत्रालय जारी करता है, जिसे सरकारी नोट कहा जाता है. इस अनोखी व्यवस्था को लेकर हमेशा देश में चर्चा बनी रहती है.
पुराने नोटों पर नजर डालें तो आपको देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर साफ दिखाई देती थी. लेकिन 1 जून 2025 को अंतरिम सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 1000, 50 और 20 टका के नए नोट जारी किए, जिनसे मुजीबुर रहमान की तस्वीर हटा दी गई. नए नोटों पर अब प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक धरोहरों की झलक दिखाई देती है, जिससे लोग इसे एक "नई पहचान" के रूप में देख रहे हैं. इस बदलाव ने जनता में खूब हलचल और चर्चा पैदा कर दी है.
अब सबसे बड़ा सवाल—भारत और बांग्लादेश की करेंसी में किसकी वैल्यू ज्यादा है? भारत के रुपये का करेंसी कोड INR है, जबकि बांग्लादेशी टका का कोड BDT है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के अनुसार 9 फरवरी 2026 को एक अमेरिकी डॉलर की कीमत भारत में 90.4163 रुपये थी. वहीं बांग्लादेश में एक डॉलर पाने के लिए 122.49 टका खर्च करने पड़ते थे. इसका मतलब है कि भारत का 1 रुपया बांग्लादेश के करीब 1.35 टका के बराबर होता है. यानी अगर आपके पास 1 लाख भारतीय रुपये हैं, तो वे बांग्लादेश में लगभग 1,35,150.18 टका बन जाते हैं.