धाकड़ एक्शन का असर: कुछ ही घंटों में नंदा की चौकी पुल पर फिर दौड़े वाहन

देहरादून के नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के बाद राज्य सरकार और प्रशासन ने कुछ ही घंटों में मरम्मत कार्य पूरा कर यातायात बहाल कर दिया। पुल की मुख्य संरचना सुरक्षित रही। सरकार ने निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Jul 28, 2026 - 18:42
धाकड़ एक्शन का असर: कुछ ही घंटों में नंदा की चौकी पुल पर फिर दौड़े वाहन

विकासनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी स्थित लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के बाद राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मरम्मत कार्य पूरा कर यातायात बहाल कर दिया। राहत की बात यह रही कि पुल की मुख्य संरचना पूरी तरह सुरक्षित रही और केवल एप्रोच रोड का एक सीमित हिस्सा ही प्रभावित हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया और रिकॉर्ड समय में क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त कर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई। तेज़ कार्रवाई के चलते स्थानीय लोगों और यात्रियों को लंबे समय तक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि पुल निर्माण या उससे जुड़े किसी भी कार्य में यदि तकनीकी लापरवाही या गुणवत्ता संबंधी कोई कमी सामने आती है, तो जिम्मेदार एजेंसियों और अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा और आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय तथा तेज़ कार्रवाई की नीति पर काम कर रही है। नंदा की चौकी पुल के मामले में भी प्रशासन की सक्रियता और तेज़ कार्यशैली के कारण कुछ ही घंटों में यातायात सामान्य हो गया, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली।