मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने मचाया गदर, एडवांस बुकिंग में चला फिल्म का जादू, रिलीज से पहले दनादन छाप डाले इतने करोड़
सुपरस्टार मोहनलाल की मच अवेटेड 'दृश्यम 3' ने थिएटर्स में दस्तक देने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच इस कदर दीवानगी है कि रिलीज में अभी 4 दिन बाकी हैं, लेकिन इसके पहले दिन की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 14 करोड़ पार कर चुका है. अकेले केरल और खाड़ी देशों में टिकटों की दनादन बिक्री हो रही है. फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन भी रिकॉर्ड तोड़ होने की उम्मीद है.
मलयालम सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी एक बार फिर इतिहास दोहराने को तैयार है, क्योंकि ‘दृश्यम 3’ अपनी ग्रैंड एंट्री से पहले ही दर्शकों के दिलों और सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाका मचा चुकी है. जीतू जोसेफ के निर्देशन और मोहनलाल की दमदार मौजूदगी वाली यह थ्रिलर फिल्म, इस सीरीज के तीसरे चैप्टर को और भी बड़ा, तीखा और रोमांच से भरपूर बनाने का वादा कर रही है.
इस बार कहानी फिर मोड़ लेगी और जॉर्जकुट्टी के परिवार का वो रहस्य, जो सालों से दर्शकों को झकझोरता आया है, एक नए रूप में सामने आएगा. सस्पेंस की परतें इतनी गहरी हैं कि फैंस अभी से ही अंदाजा लगाने में जुटे हैं कि इस बार क्या बड़ा धमाका होने वाला है. इतनी जबरदस्त प्रत्याशा शायद ही किसी और फिल्म ने हाल के वर्षों में बटोरी हो.
रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जो आग लगाई है, वो किसी मेगा ब्लॉकबस्टर से कम नहीं. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर जेरिन जॉर्जकुट्टी के मुताबिक, सिर्फ पहले दिन की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग ही 14 करोड़ के पार जा चुकी है. यह आंकड़ा साफ बताता है कि ‘दृश्यम 3’ के नाम पर दर्शक किस हद तक दीवाने हो चुके हैं.
ट्रैकर की नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सबसे ज्यादा बुकिंग का रिकॉर्ड इस बार भी केरल ने अपने नाम कर लिया है, जहां 4.50 करोड़ से अधिक की एडवांस टिकटें बिक चुकी हैं. वहीं ओवरसीज मार्केट, खासकर गल्फ देशों में, करीब 4.12 करोड़ की शुरुआती बुकिंग के साथ फिल्म ने धमाल मचा दिया है. यह क्रेज किसी तूफान से कम नहीं दिख रहा.
रोचक ये है कि अभी भी रिलीज में पूरे 3 दिन बाकी हैं, लेकिन ओपनिंग वीकेंड की कुल वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग 18.50 करोड़ का आंकड़ा छूने ही वाली है. साफ है कि ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर ऐसा बवंडर खड़ा करेगी जिसकी गूंज लंबे समय तक सुनाई देगी.
फिल्म की खासियत यह भी है कि इसमें दर्शकों के चहेते किरदार एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं. मोहनलाल के साथ मीना, अनसिबा हसन और एस्तेर अनिल फिर अपने पुराने रोल में दिखाई देंगे. इनके अलावा सिद्दीकी, आशा शरत और मुरली गोपी जैसे उम्दा कलाकार भी इस रोमांचक कहानी को और मजबूती देते नजर आएंगे.
मोहनलाल की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को जीतू जोसेफ ने लिखा और निर्देशित किया है, जो 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. वहीं, हिंदी दर्शकों के लिए खुशखबरी यह है कि अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ भी तैयार हो रही है, जिसे अभिषेक पाठक डायरेक्ट कर रहे हैं. यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.