1 सीट, 5 टीमें और बवाल सा मुकाबला! IPL प्लेऑफ की अंतिम जंग में मचा भूचाल
आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. Sunrisers Hyderabad की Chennai Super Kings पर जीत के बाद Punjab Kings, Rajasthan Royals, Chennai Super Kings, Delhi Capitals और Kolkata Knight Riders अभी भी चौथे प्लेऑफ स्पॉट की दौड़ में बने हुए हैं. अब हर टीम की किस्मत दूसरे मैचों के नतीजों और नेट रन रेट पर भी निर्भर करती नजर आ रही है.
आईपीएल 2026 का सफर अब उस मोड़ पर पहुंच गया है, जहां हर ओवर, हर रन और हर छोटी गलती कहानी बदल सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी जगह पक्की करके आराम से खड़ी हैं, लेकिन चौथी सीट को लेकर जो तूफान उठा है, उसने पूरे टूर्नामेंट को हाई-वोल्टेज ड्रामा में बदल दिया है।
पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स—इन पांचों टीमों की धड़कनें अब बढ़ चुकी हैं। हर टीम के सामने अलग रास्ते, अलग समीकरण और अलग किस्म की चुनौतियाँ खड़ी हैं। अब ये सिर्फ मुकाबले नहीं, बल्कि करो या मरो की आखिरी दोड़ है।
फिलहाल सबसे मजबूत स्थिति में पंजाब किंग्स दिखाई दे रही है, जिसके 13 मैचों में 13 अंक हैं और टीम चौथे स्थान पर जमी हुई है। आखिरी मैच उनका लखनऊ सुपर जायंट्स से है, जो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर है। पंजाबी शेर अगर यह मैच जीत लेते हैं, तो 15 अंक उन्हें लगभग सुरक्षित कर देंगे—सिर्फ राजस्थान ही फिर उन्हें पीछे धकेल सकता है।
राजस्थान रॉयल्स की राह बेहद रोमांचक और उतार-चढ़ाव से भरी है। उनके पास अभी भी दो मुकाबले बचे हैं और भाग्य पूरी तरह उनके हाथ में है। अगर लखनऊ और मुंबई दोनों को रॉयल्स हरा देते हैं, तो प्लेऑफ का टिकट पक्का। लेकिन एक भी हार उनकी गाड़ी को खतरनाक मोड़ पर ला खड़ा कर देगी।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हालात अब काफी उलझ चुके हैं। 13 मैचों में सिर्फ 12 अंक जुटाने वाली CSK को गुजरात के खिलाफ आखिरी मैच हर हाल में जीतना ही होगा। इसके बाद उन्हें पंजाब की हार, राजस्थान की सिर्फ एक जीत और नेट रन रेट के सहारे किसी चमत्कार की उम्मीद करनी पड़ेगी। यानी अब माही की टीम की किस्मत सिर्फ उनके हाथ में नहीं।
दिल्ली कैपिटल्स की कहानी भी किसी रोमांचक पजल से कम नहीं। सबसे पहले उन्हें चाहिए पंजाब की हार, फिर राजस्थान की दोनों मैचों में हार, और फिर गुजरात को हराना होगा चेन्नई को। अगर ये तीनों चमत्कार हो जाते हैं, तब दिल्ली बस एक जीत के सहारे KKR को हरा कर प्लेऑफ में छलांग लगा सकती है। मुश्किल तो है, पर सपने अभी ज़िंदा हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स भी कम दिलचस्प नहीं। उनकी सबसे पहली प्रार्थना होगी—पंजाब हारे। अगर पंजाब जीत जाता है, तो KKR को मुंबई और दिल्ली को हराकर नेट रन रेट की लड़ाई में कूदना पड़ेगा। साथ ही राजस्थान सिर्फ एक मैच जीते, तभी KKR के लिए उम्मीद जिंदा रहेगी।
इस पूरे हंगामे के बीच चेपॉक में सोमवार की रात सनराइजर्स हैदराबाद ने जोरदार एंट्री मारते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया और प्लेऑफ में पहुंचने का ऐलान कर दिया। 181 रनों का पीछा SRH ने 19 ओवर में 181/5 बनाकर शानदार अंदाज में पूरा किया।
मैच के स्टार रहे ईशान किशन, जिन्होंने 47 गेंदों में 70 रन ठोककर CSK के गेंदबाजों को बैकफुट पर ला दिया। उनकी पारी में 7 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 47 रन जोड़कर रन मशीन का काम किया। इससे पहले पैट कमिंस ने 3/28 की आग उगलती गेंदबाजी की और साकिब हुसैन ने 2 विकेट झटककर CSK को 180/7 पर रोक दिया।
कमिंस ने मैच के बाद टीम की दमदार स्थिति पर खुशी जताते हुए कहा कि अब असली लड़ाई शुरू होगी। कप्तान ने खास तौर पर ईशान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने टीम को संभाला और मैच का रुख मोड़ने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।