बिहार में सियासी भूचाल! 42 विधायकों की सदस्यता पर संकट, एनडीए के 32, आरजेडी के 8… किसकी जाएगी कुर्सी!

Bihar MLA Court Notice बिहार विधानसभा के बजट सत्र के बीच पटना हाईकोर्ट में 42 विधायकों के खिलाफ चुनावी हलफनामे में गलत या अधूरी जानकारी देने को लेकर याचिकाएं दायर हुई हैं। अदालत ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Feb 20, 2026 - 10:43
बिहार में सियासी भूचाल! 42 विधायकों की सदस्यता पर संकट, एनडीए के 32, आरजेडी के 8… किसकी जाएगी कुर्सी!

बिहार की सियासत में बड़ा धमाका! विधानसभा के स्पीकर समेत पूरे 42 विधायक अब पटना हाईकोर्ट के निशाने पर आ गए हैं। चुनावी हलफनामों में गड़बड़ी के आरोपों ने पूरे राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है। हाईकोर्ट ने सभी विधायकों को नोटिस भेजकर जवाब तलब कर लिया है, जिससे बजट सत्र के बीच तनाव और बढ़ गया है।

दरअसल, अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न जजों की बेंचें इन याचिकाओं पर सुनवाई कर चुकी हैं। चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामों की सत्यता पर सवाल खड़े करते हुए ये याचिकाएं दायर की गई थीं। दावा है कि कई विजयी उम्मीदवारों ने आपराधिक केस, संपत्ति और अन्य जरूरी सूचनाओं को सही तरीके से सार्वजनिक नहीं किया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन याचिकाओं में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का नाम भी शामिल है। सत्ता और विपक्ष दोनों तरफ से कुल 42 विधायक इस विवाद की जद में हैं। सियासी हलकों में चर्चा है कि यह पूरा मामला आने वाले दिनों में बड़ा तूफान खड़ा कर सकता है।

चुनाव हार चुके कई प्रत्याशियों ने भी विजयी उम्मीदवारों पर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। चुनाव परिणामों को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि मतदान से लेकर मतगणना तक कई नियमों का सही पालन नहीं हुआ। इन आरोपों ने पूरे घटनाक्रम को और पेचीदा बना दिया है।

अदालत ने फिलहाल नोटिस जारी कर विधायकों से विस्तृत जवाब मांगा है। आगे की सुनवाई अलग-अलग तारीखों पर तय होगी। जवाब और साक्ष्यों की जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह मामला किस मोड़ पर जाकर रुकेगा।

1. माधव आनंद- भारतीय जनता पार्टी
2. अजय कुमार- भारतीय जनता पार्टी
3. राजेश कुमार सिंह- भारतीय जनता पार्टी
4. रितुराज कुमार- भारतीय जनता पार्टी
5. डॉ. सुनील कुमार- भारतीय जनता पार्टी
6. जितेन्द्र कुमार- भारतीय जनता पार्टी
7. बाबुलाल सौहारिया- भारतीय जनता पार्टी
8. आई. पी. गुप्ता- भारतीय जनता पार्टी
9. सतीश कुमार सिंह- भारतीय जनता पार्टी
10. कविता देवी- भारतीय जनता पार्टी
11. हरि नारायण सिंह- भारतीय जनता पार्टी
12. रितेश कुमार सिंह- भारतीय जनता पार्टी
13. अभिषेक आनंद- भारतीय जनता पार्टी
14. राजेश कुमार सिंह- भारतीय जनता पार्टी
15. अजय कुमार- भारतीय जनता पार्टी
16. रमा निषाद- भारतीय जनता पार्टी
17. राज कुमार राय- भारतीय जनता पार्टी
18. प्रेम कुमार- भारतीय जनता पार्टी
19. विशिष्ट सिंह- भारतीय जनता पार्टी
20. जीवेश मिश्रा- भारतीय जनता पार्टी
21. सुभानंद मुकेश- भारतीय जनता पार्टी
22. विनोद नारायण झा- भारतीय जनता पार्टी
23. विजय सिंह- भारतीय जनता पार्टी
24. अनिल कुमार- भारतीय जनता पार्टी
25. पंकज कुमार राम- भारतीय जनता पार्टी

26. फैजल रहमान- राष्ट्रीय जनता दल
27. देवयंती यादव- राष्ट्रीय जनता दल
28. अभिषेक रंजन- राष्ट्रीय जनता दल
29. मनोज विश्वास- राष्ट्रीय जनता दल
30. चेतन आनंद- राष्ट्रीय जनता दल
31. अनिता- राष्ट्रीय जनता दल
32. एमडी तौशिफ आलम- राष्ट्रीय जनता दल
33. अमरेन्द्र कुमार- राष्ट्रीय जनता दल

34. कौशल किशोर- जनता दल (यूनाइटेड)
35. संगीता कुमार- जनता दल (यूनाइटेड)
36. कृष्ण मुरारी शरण- जनता दल (यूनाइटेड)
37. विनय कुमार चौधरी- जनता दल (यूनाइटेड)
38. बिजेन्द्र यादव- जनता दल (यूनाइटेड)
39. वैद्यनाथ प्रसाद- जनता दल (यूनाइटेड)
40. रत्नेश सदा- जनता दल (यूनाइटेड)

41. प्रवेज आलम- कांग्रेस (INC)
42. संदीप सौरभ- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) [CPI(ML)]

आपको याद दिला दें कि 14 नवंबर को घोषित हुए बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों में एनडीए ने बहुमत हासिल किया था। लेकिन हार झेलने वाले कई प्रत्याशी अब कोर्ट के दरवाजे पर पहुंच चुके हैं। आने वाली सुनवाईयों में अदालत के सामने पेश किए गए जवाब और साक्ष्यों से ही तय होगा कि यह राजनीतिक भूचाल कितना गहरा होगा।