उत्तराखंड रिजॉर्ट में सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड निकला मेरठ का कारोबारी, 10-10 हजार में बुलाई जाती थी लड़कियां

उत्तराखंड के रामनगर स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। जिसका मास्टरमाइंड मेरठ का कारोबारी है। 10-10 हजार में लड़कियों को यूपी-बंगाल से बुलाया गया। मौके से 52 युवक और 10 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। , Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan

Jul 7, 2026 - 11:20
उत्तराखंड रिजॉर्ट में सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड निकला मेरठ का कारोबारी, 10-10 हजार में बुलाई जाती थी लड़कियां

उत्तराखंड के रामनगर के ढेला इलाके में मौजूद एक्रोन रिजॉर्ट में शनिवार की रात ऐसा हंगामा मचा, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। पुलिस ने अचानक धावा बोलकर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया, जहां 52 युवक और 10 युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं। मौके से बरामद हुए शराब के कार्टन, नोटों की गड्डियां और आपत्तिजनक सामग्री ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें एक नाबालिग लड़का और एक किशोरी भी शामिल थी, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।

खुलासा हुआ है कि यह पूरी पार्टी मेरठ के एक व्यापारी ने अपनी कंपनी से जुड़े लोगों के लिए आयोजित की थी। पुलिस के अनुसार, बुकिंग के समय ही शराब और लड़कियों की "स्पेशल डिमांड" कर दी गई थी। रिजॉर्ट के जीएम लखेंद्र चौधरी ने उपेंद्र कुमार को इस गंदी व्यवस्था की पूरी सहमति दी थी। उपेंद्र ने चार से पांच जुलाई तक के लिए 2 लाख 20 हजार रुपये में पूरा रिजॉर्ट बुक कराया था और अपने कर्मचारी सुनील के जरिए राहुल गु्प्ता उर्फ सन्नी से प्रति युवती 10 हजार रुपये देकर लड़कियों की सप्लाई मंगवाई थी।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मिले पुख्ता इनपुट के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, एसओजी और पुलिस लाइन की टीमों को मौके पर भेजा गया। आरोपियों के फोन खंगालने पर युवतियों की कई आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं, जिन्हें आपस में शेयर किया जा रहा था। सूचना मिली थी कि कई दिनों से यहां इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं और कमरे दर कमरे युवक अंदर जाते थे। यह पूरा ऑपरेशन बेहद शातिर तरीके से चलाया जा रहा था।

पूछताछ में मुख्य आरोपी उपेंद्र कुमार ने बताया कि वह सिकंदराबाद की एक इंसेक्टिसाइड कंपनी का मालिक है और अपने साथियों को "मनोरंजन" के नाम पर यहां लाया था। उसने दस दिन पहले ही चौधरी से मुलाकात कर पूरी "पार्टी प्लान" फाइनल किया था। लेकिन पुलिस की रेड ने उनके सारे खेल पर पानी फेर दिया। इस पूरे मामले में रिजॉर्ट का जीएम लखेंद्र चौधरी अब फरार चल रहा है और उसकी तलाश के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस ने रिजॉर्ट से तीन पेटी शराब, एक पेटी बीयर, 10 रुपये के नकली नोटों की 24 गड्डियां, महिलाओं पर उड़ाए गए नकदी के पुलिंदे, 342 से ज्यादा आपत्तिजनक सामग्री, लैपटॉप, मोबाइल फोन और तेज आवाज में बजाया जा रहा म्यूजिक सिस्टम बरामद किया है। वहीं अनैतिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पूरे एक्रोन रिजॉर्ट को तुरंत सील कर दिया गया है। 52 आरोपियों में से एक नाबालिग है और 10 पकड़ी गई युवतियों में से भी एक किशोरी है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह निकली कि रिजॉर्ट में आने वाले सभी मेहमानों का नाम जानबूझकर रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया था। जीएम लखेंद्र ने स्टाफ को आदेश दिया था कि किसी की एंट्री न कराई जाए, ताकि पूरी गतिविधि गुप्त रहे। लेकिन पुलिस की चौकन्नी नजर ने इस बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया, जिससे इलाके में खलबली मच गई है।