बलूचिस्तान में सेना के काफिले पर हमला, 90 जवान ढेर

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला हुआ है, जिसकी जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। बलूचिस्तान के नोशकी जिले में हुए इस हमले में एक आत्मघाती हमलावर ने काफिले को निशाना बनाया, जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई। बीएलए ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है, जबकि खुरासान डायरी के अनुसार, स्वतंत्र स्रोतों ने 7 लोगों की मौत और लगभग 35 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। काफिले में आठ बसें थीं, जिनमें से एक आत्मघाती हमले में नष्ट हो गई। यह हमला एक सप्ताह के भीतर बलूच विद्रोहियों का दूसरा बड़ा हमला है।

Mar 16, 2025 - 23:43
बलूचिस्तान में सेना के काफिले पर हमला, 90 जवान ढेर
क्वेटा: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बार फिर पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया गया है। बलूचिस्तान के नोशकी जिले में हुए एक आत्मघाती हमले के बाद भारी गोलीबारी हुई। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाले अलगाववादी सशस्त्र समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है।

बीएलए ने दावा किया है कि इस हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। हालांकि, मीडिया आउटलेट खुरासान डायरी के अनुसार, स्वतंत्र स्रोतों ने 7 लोगों की मौत और लगभग 35 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

बीएलए के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने एक बस को निशाना बनाया और उसके बाद दूसरी बस पर गोलीबारी की गई। काफिले में आठ बसें थीं, जिनमें से एक आत्मघाती हमले में पूरी तरह नष्ट हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि हमले के बाद बीएलए के फतह दस्ते ने बस को घेर लिया और उसमें मौजूद सभी सैनिकों को मार डाला।

खुरासान डायरी की रिपोर्ट के अनुसार, काफिले में 8 बसें और दो कारें शामिल थीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक बस को व्हीकल बॉर्न आईईडी से निशाना बनाया गया, जबकि दूसरी बस को रॉकेट से संचालित ग्रेनेड से। घायलों को नोशकी ले जाया गया है।

यह हमला एक सप्ताह के भीतर बलूच विद्रोहियों का दूसरा बड़ा हमला है। इससे पहले, बीएलए ने क्वेटा से पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस ट्रेन का अपहरण कर लिया था, जिसमें 450 से ज्यादा यात्री सवार थे।