अररिया में पुलिस मुठभेड़: तनिष्क कांड का मास्टरमाइंड चुनमुन झा ढेर

अररिया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात अपराधी चुनमुन झा मारा गया। इस एनकाउंटर में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पुलिस ने चुनमुन झा के गिरोह को पकड़ने के लिए घेराबंदी की और दोनों ओर से गोलीबारी हुई। नरपतगंज थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने थलहा नहर के पास घेराबंदी की थी। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें पूर्णिया तनिष्क लूटकांड के आरोपी चुनमुन झा को तीन गोलियां लगीं। घायल अवस्था में उसे अररिया सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Mar 22, 2025 - 17:02
अररिया में पुलिस मुठभेड़: तनिष्क कांड का मास्टरमाइंड चुनमुन झा ढेर
अररिया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात अपराधी चुनमुन झा मारा गया। इस एनकाउंटर में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पुलिस ने चुनमुन झा के गिरोह को पकड़ने के लिए घेराबंदी की और दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

नरपतगंज थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने थलहा नहर के पास घेराबंदी की थी। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें पूर्णिया तनिष्क लूटकांड के आरोपी चुनमुन झा को तीन गोलियां लगीं। घायल अवस्था में उसे अररिया सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस एनकाउंटर में चुनमुन झा मारा गया, जबकि एक और अपराधी को भी गोली लगी, जो मौके से फरार हो गया। अपराधियों की फायरिंग में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए, जिनमें एसटीएफ के पुलिस निरीक्षक मो. मुश्ताक, नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास, एसटीएफ ड्राइवर नागेश, एसटीएफ के जवान शहाबुद्दीन अंसारी और एसटीएफ के दीपक कुमार शामिल हैं।

चुनमुन झा, जो मजलिसपुर, पलासी का निवासी था, पूर्णिया और आरा तनिष्क लूटकांड का आरोपी था और कई लूटकांडों का मास्टरमाइंड था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने गैंग के साथ नरपतगंज में छिपा है, जिसके बाद पटना एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर थलहा नहर के पास दबिश दी।

इस मुठभेड़ में नरपतगंज थानेदार कुमार विकास और एसटीएफ के जवान मो. मुश्ताक, शहाबुद्दीन घायल हुए, साथ ही स्थानीय निवासी मेहनाज प्रवीण और अजमुन खातून को भी चोटें आईं। एक अन्य अपराधी के पैर में गोली लगी, लेकिन वह फरार हो गया। अररिया पुलिस की ओर से एएसपी रामपुकार सिंह और फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने कमान संभाली।