सीरिया में अल्पसंख्यक समुदाय पर हिंसा, हजारों पलायन
सीरिया में सुरक्षा बलों ने 340 से अधिक अलावी नागरिकों की हत्या कर दी, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह हिंसा 13 साल पुराने गृहयुद्ध में सबसे भीषण है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, यह घटना जाबलेह, बनियास और आसपास के इलाकों में हुई। अंतरिम राष्ट्रपति अहमद शरा ने दमन का समर्थन किया और कहा कि नागरिकों के साथ बुरा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। हजारों अलावी और ईसाई घर छोड़कर भाग गए हैं।

दमिश्क (रायटर)। सीरिया में सुरक्षा बलों और संबद्ध बंदूकधारियों द्वारा तटीय क्षेत्र में रहने वाले अल्पसंख्यक अलावी समुदाय के 340 से अधिक लोगों की हत्या की गई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह जानकारी युद्ध निगरानी संस्था के प्रमुख ने दी है।
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के रामी अब्दुलरहमान ने बताया कि अलावी गढ़ जाबलेह, बनियास और आसपास के इलाकों में हुई यह हिंसा 13 साल पुराने गृहयुद्ध में सबसे भीषण है।
नए सत्तारूढ़ प्राधिकार ने पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार के समर्थकों के विद्रोह को कुचलने के लिए कार्रवाई की है। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि संघर्ष में सुरक्षा बलों के कई जवान भी मारे गए हैं।
अंतरिम राष्ट्रपति अहमद शरा ने दमन का समर्थन करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों को प्रतिक्रिया में अतिशयोक्ति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों और बंदियों के साथ बुरा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। रक्षा मंत्रालय और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने तटीय क्षेत्र में शांति बहाल करने की कोशिश कर रही है। हजारों अलावी और ईसाई जान बचाने के लिए घर छोड़कर भाग गए हैं।