वैज्ञानिक ने गणितीय सूत्र से साबित किया भगवान का अस्तित्व

हावर्ड के वैज्ञानिक डॉ. विली सून ने भगवान के अस्तित्व को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक गणितीय सूत्र को भगवान के अस्तित्व का अंतिम प्रमाण बताया है। डॉ. सून के अनुसार, ब्रह्मांड के रहस्य गणित की नींव में छिपे हैं, और 'फाइन ट्यूनिंग आर्गुमेंट' बताता है कि ब्रह्मांड के नियम जीवन के लिए इतने सटीक हैं कि यह संयोग नहीं हो सकता। उन्होंने पॉल डिराक के सूत्र का उल्लेख करते हुए गणित और ब्रह्मांड के बीच सामंजस्य की बात कही।

Mar 8, 2025 - 17:00
वैज्ञानिक ने गणितीय सूत्र से साबित किया भगवान का अस्तित्व
नई दिल्ली, जागरण डेस्क। हावर्ड के खगोल भौतिक वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर डॉ. विली सून ने भगवान के अस्तित्व को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि एक गणितीय सूत्र भगवान के अस्तित्व का अंतिम प्रमाण हो सकता है।

डॉ. सून के अनुसार, ब्रह्मांड के रहस्य केवल तारों में ही नहीं, बल्कि गणित की नींव में भी छिपे हो सकते हैं। उनके सिद्धांत का केंद्र 'फाइन ट्यूनिंग आर्गुमेंट' है, जो बताता है कि ब्रह्मांड के भौतिक नियम जीवन को समर्थन देने के लिए इतने सटीक हैं कि यह संयोग नहीं हो सकता।

उन्होंने कैम्ब्रिज के गणितज्ञ पॉल डिराक के सूत्र का उल्लेख किया, जो दर्शाता है कि ब्रह्मांडीय स्थिरांक अद्भुत सटीकता के साथ मेल खाते हैं। डॉ. सून ने अपनी किताब में इस बात का भी जिक्र किया है कि किस तरह ब्रह्मांड के निर्माण में गणित का उपयोग किया गया। उन्होंने पॉडकास्ट में डिराक के सिद्धांत का हवाला देते हुए भगवान के अस्तित्व को समझाया और गणित एवं ब्रह्मांड के बीच सामंजस्य की बात कही।