शमी की बेटी पर निशाना: घटिया मानसिकता या सस्ती लोकप्रियता?

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर निशाना साधते हुए उनकी बेटी के होली खेलने पर आपत्ति जताई है। रजवी का कहना है कि अगर शमी की बेटी समझदार है और होली खेलती है, तो यह शरीयत के खिलाफ है। उन्होंने पहले भी शमी को इस्लाम के नियमों का पालन करने की सलाह दी थी। शमी और उनके परिवार को अक्सर धर्म के आधार पर निशाना बनाया जाता है, जो कि गलत है। पहले भी उनकी बेटी के डांस वीडियो और पत्नी के सिंदूर लगाने पर विवाद हो चुका है। रमजान के दौरान शमी के पानी पीने पर भी रजवी ने आपत्ति जताई थी।

Mar 17, 2025 - 17:05
शमी की बेटी पर निशाना: घटिया मानसिकता या सस्ती लोकप्रियता?
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को फिर से घेरा है।

पहले रमजान में रोजा न रखने पर सवाल उठाने के बाद, अब उन्होंने शमी की बेटी के होली खेलने पर आपत्ति जताई है।

रजवी के अनुसार, अगर शमी की बेटी होली खेलने के लिए समझदार है, तो यह शरीयत के खिलाफ है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि अगर शमी की बेटी छोटी है और बिना समझे होली खेलती है, तो यह कोई गुनाह नहीं है।

लेकिन अगर वह समझदार है और जानबूझकर होली खेलती है, तो यह शरीयत के खिलाफ माना जाएगा।

रजवी ने आगे कहा कि उन्होंने पहले भी शमी को इस्लाम के नियमों का पालन करने की सलाह दी थी। इसके बावजूद उनकी बेटी का होली खेलते हुए वीडियो सामने आया है।

उन्होंने शमी और उनके परिवार से अपील की है कि वे अपने बच्चों को शरीयत के खिलाफ कोई काम न करने दें। रजवी ने स्पष्ट किया कि होली हिंदुओं का त्योहार है और मुसलमानों को इसे नहीं मनाना चाहिए।

मोहम्मद शमी और उनके परिवार को अक्सर धर्म के तराजू में तोला जाता है। पहले भी उनकी बेटी के एक डांस वीडियो को लेकर धर्म के ठेकेदारों ने आपत्ति दर्ज कराई थी।

वहीं उनकी पत्नी हसीन जहां एक बार दुर्गा पूजा में सिंदूर लगाकर पहुंची तो इसपर बवाल हो गया। लेकिन इन्हीं घटिया मानसिकता वाले धर्म के ठेकेदारों को यह बात समझनी होगी कि होली खेलना, सिंदूर लगाना या फिर डांस करना आपको किसी धर्म के खिलाफ नहीं खड़ा करता।

धर्म के आधार पर किसी भी खिलाड़ी या उसके परिवार को टारगेट करना ऐसे लोगों की घटिया मानसिकता को दर्शाता है।
इससे पहले रमजान के दौरान मोहम्मद शमी के पानी पीने पर भी रजवी ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि रमजान में रोजा न रखना पाप है और शमी को ऐसा नहीं करना चाहिए था।