‘ये नया हिंदुस्तान है!’ Dhurandhar 2 टीज़र में रणवीर का खतरनाक अवतार, फैंस हुए क्रेज़ी

धुरंधर 2 का टीजर रिलीज होते ही वायरल हुआ और फिल्म 19 मार्च 2026 को आने वाली है। कहानी में हमजा का पाकिस्तान में सीक्रेट मिशन दिखेगा। टीजर जसकीरत सिंह रंगी की रोमांचक बैकस्टोरी को भी उजागर करता है। दर्शकों ने इसे शुरू से ही बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है।

Feb 3, 2026 - 17:07
‘ये नया हिंदुस्तान है!’ Dhurandhar 2 टीज़र में रणवीर का खतरनाक अवतार, फैंस हुए क्रेज़ी

आखिरकार वो पल आ ही गया जिसका हर फैन पागलों की तरह इंतजार कर रहा था! धुरंधर 2 का धमाकेदार टीजर सामने आते ही इंटरनेट पर ऐसा तहलका मचा कि हर प्लेटफॉर्म पर बस इसी की गूंज सुनाई दे रही है. याद दिला दें, 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसे रिकॉर्ड तोड़े कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1300 करोड़ के पार पहुंच गया. ओटीटी पर आने के बाद भी इसका क्रेज थमता नहीं दिखा—पाकिस्तान तक में फिल्म ट्रेंड कर रही है. इसी तूफानी माहौल के बीच मेकर्स ने फाइनली फैंस को दूसरे पार्ट का धमाकेदार ‘टीजर गिफ्ट’ दे दिया है.

धुरंधर 2 का टीजर हुआ सुपरवायरल
बिल्कुल खास टाइम 12:12 पर रिलीज हुआ धुरंधर 2 का टीजर कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. हर जगह सिर्फ धुरंधर 2 की ही चर्चा—लेकिन फैंस की छोटी सी शिकायत ये है कि टीजर में नया बहुत कम दिखाया गया है. हालांकि, पहले पार्ट के एंड से उठती कहानी की झलक जरूर दिखाई देती है. रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के अंत के बाद हमजा (रणवीर सिंह) का ल्यारी पर राज, जसकीरत सिंह रंगी का अविश्वसनीय ट्रांसफॉर्मेशन… सबकुछ एक नए तूफान की आहट देता दिखता है. टीजर का हर फ्रेम घातक एक्शन से भरा है और फैन्स अब 19 मार्च 2026 की रिलीज डेट का इंतजार मुश्किल से कर पा रहे हैं.

यहां देखें टीजर…

सेकंड पार्ट में मिलेगा 50 गुना ज्यादा धमाका
धुरंधर 2 की कहानी इस बार हमजा के पाकिस्तान में चल रहे रहस्यमयी मिशन के सच को उजागर करेगी. जसकीरत सिंह रंगी आखिर है कौन? अजय सान्याल (आर माधवन) ने उसे हमजा बनाकर दुश्मन की जमीन पर क्यों उतारा? इन सब सवालों की तह तक पहुंचने वाला है दूसरा पार्ट—और मेकर्स का दावा है कि इस बार रोमांच और एक्शन 50 गुना ज्यादा विस्फोटक होने वाला है. राकेश बेदी, माधवन और रणवीर सिंह के किरदार इस बार पहले से और भी ताकतवर नजर आने वाले हैं. वहीं, अक्षय खन्ना ने पहले पार्ट में रहमान डकैत के रूप में जो आग लगाई थी, उसने उन्हें असल हीरो से भी ज्यादा सुर्खियां दिलाईं और इंटरनेट पर सुपरस्टार बना दिया.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर ने पहले पार्ट में बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सुनामी चलाई कि 59 दिन बाद भी थिएटर्स में इसकी पकड़ कायम रही. भारत में 893 करोड़ के करीब नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 1353 करोड़ की कमाई ने इसे रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे विशाल हिट बना दिया. फिल्म में दानिश पोदार, राकेश बेदी, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन के दमदार रोल ने भी इसे और मजबूत बनाया.