रुकने का नाम नहीं ले रही ‘Border 2’! Day 8 पर भी बॉक्स ऑफिस में तूफान - शाम 5 बजे तक का कलेक्शन जानकर रह जाएंगे हैरान
Border 2 Box Office Day 8: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का पहला हफ्ता जबरदस्त रहा. धमाकेदार कमाई करने के साथ इसने तमाम रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. रिलीज के 8वें दिन भी इसके अच्छी कमाई करने की उम्मीद है.
सनी देओल की जबरदस्त वापसी वाली ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया कि हर किसी की नजरें इसी पर टिक गईं. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह वॉर ड्रामा दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है और पहले 7 दिनों में 200 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री कर चुकी है. अब फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और शुक्रवार को हुए ताजा कलेक्शन ने फिर हलचल मचा दी है. आइए जानते हैं दूसरे हफ्ते की धमाकेदार शुरुआत कैसी रही.
'बॉर्डर 2' का पहला हफ्ता किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं रहा. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ की दहाड़ लगाई और दूसरे दिन 36.5 करोड़ का बिजनेस कर लिया. तीसरे दिन कलेक्शन उछलकर 54.5 करोड़ पहुंच गया, जबकि चौथे दिन 59 करोड़ की जबरदस्त कमाई ने सभी को चौंका दिया. पांचवें दिन फिल्म ने 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़ और सातवें दिन 11.25 करोड़ जुटाए. कुल मिलाकर सिर्फ 7 दिनों में फिल्म ने भारत में 224.25 करोड़ रुपये का विशाल आंकड़ा छू लिया.
अब बात करें आठवें दिन की, तो ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार शाम 5 बजे तक ‘बॉर्डर 2’ ने 4.18 करोड़ की कमाई कर ली थी. माना जा रहा है कि रात के शो इस आंकड़े को और ऊपर ले जाएंगे. फाइनल कलेक्शन रात 10:30 बजे के बाद सामने आएंगे और उम्मीद है कि फिल्म मजबूती से अपना धमाका जारी रखेगी.
दूसरे शुक्रवार की ऑक्यूपेंसी थोड़ी गिरावट के साथ दर्ज की गई. 30 जनवरी 2026 की सुबह की शो रिपोर्ट के मुताबिक हिंदी ऑक्यूपेंसी 6.58% रही, जो पहले हफ्ते की तुलना में काफी कम है. इसके बावजूद फिल्म की पकड़ दर्शकों पर मजबूत बनी हुई है और शाम-रात के शो एक बार फिर गेम बदल सकते हैं.
इसी बीच 'मर्दानी 3' की रिलीज का मुकाबला 'बॉर्डर 2' से जरूर होगा, लेकिन ट्रेड पंडितों की मानें तो रानी मुखर्जी की यह फिल्म सनी देओल की इस मेगा वॉर ड्रामा को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाएगी. उम्मीद है कि 'बॉर्डर 2' आठवें दिन 8-10 करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है और 8 दिनों में 230 करोड़ का आंकड़ा पार करना लगभग तय माना जा रहा है.
जहां तक स्टारकास्ट की बात है, इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने दमदार किरदार निभाए हैं. फीमेल लीड में मोना सिंह, मेधा राधा और सोनम बाजवा अपनी शानदार परफॉर्मेंस से छाप छोड़ती हैं. 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, और यह तेजी से साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों में शामिल होती जा रही है.