बांके बिहारी मंदिर में दर्शन समय बदला
वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदल गया है। मंदिर की नियमावली के अनुसार होलिका दहन के बाद चैत्र मास कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि से ग्रीष्मकालीन समय सारणी लागू हो गई है। मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि रविवार से मंदिर में दर्शन की समय-सारिणी बदल गई है। सुबह 7:45 बजे से दर्शन शुरू हो गई हैं और 7:55 बजे शृंगार आरती हो रही है। शाम 5:30 बजे से दर्शन शुरू होंगे और रात 8:30 बजे शयनभोग अर्पित होगा। रात्रि 9:25 बजे शयनभोग आरती के दर्शन होंगे। यह क्रम दिवाली के बाद भाईदूज तक जारी रहेगा।

मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि रविवार से दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। इसके अनुसार, ठाकुरजी के दर्शन, आरती और शयन के समय में परिवर्तन हुआ है। 16 मार्च से लागू ग्रीष्मकालीन समय सारणी के अनुसार, अब सुबह 7:45 बजे से दर्शन शुरू होंगे और 7:55 बजे शृंगार आरती होगी।
उन्होंने बताया कि दोपहर 11:00 से 11:30 बजे तक राजभोग अर्पित किया जाएगा, जिसके बाद 11:55 बजे राजभोग आरती होगी। इसके बाद, ठाकुरजी की सेवायत इत्र से मालिश करेंगे, और फिर बांके बिहारी विश्राम करेंगे।
शाम की सेवा में, दर्शन शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे और रात 8:30 बजे शयनभोग अर्पित किया जाएगा। रात्रि 9:25 बजे शयनभोग आरती के दर्शन होंगे। इसके बाद, सेवायत एक घंटे तक आराध्य की मालिश करेंगे और फिर उन्हें शयन कराएंगे। यह क्रम दिवाली के बाद भाईदूज तक जारी रहेगा।