'कुछ भी कर लो चीन नहीं जाऊंगा', पायलट ने विमान में बैठे यात्रियों के सामने जोड़े हाथ; फ्लाइट ने लिया यू-टर्न
लॉस एंजिल्स से शंघाई जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट को पायलट के पासपोर्ट भूल जाने के कारण वापस लौटना पड़ा। 22 मार्च को फ्लाइट UA 198 में 257 यात्री सवार थे, जब पायलट को प्रशांत महासागर के ऊपर अपनी गलती का एहसास हुआ। बिना पासपोर्ट के चीन में प्रवेश संभव नहीं था, इसलिए विमान को सैन फ्रांसिस्को वापस मोड़ दिया गया। एयरलाइन ने यात्रियों को मुआवजे की पेशकश की, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना हुई। एक यात्री ने इतनी बड़ी लापरवाही पर सवाल उठाया।

मामला यह है कि विमान के पायलट अपना पासपोर्ट लाना भूल गए थे, जिसके चलते उन्हें चीन में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिल पाती। इस वजह से फ्लाइट को वापस मोड़कर सैन फ्रांसिस्को में लैंड कराया गया। इस घटना से यात्रियों में काफी गुस्सा था।
शनिवार, 22 मार्च को यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट UA 198 लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी, जिसमें 257 यात्री और 13 क्रू सदस्य सवार थे। जब विमान प्रशांत महासागर के ऊपर था, तभी पायलट को अपनी भूल का एहसास हुआ।
बिना पासपोर्ट के चीन में प्रवेश करना संभव नहीं था, इसलिए फ्लाइट को वापस सैन फ्रांसिस्को की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए एयरलाइन ने खाने के वाउचर और मुआवजे की पेशकश की, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर एयरलाइन की आलोचना की। एक यात्री ने लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी गलती कैसे हो सकती है?