जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज जल्द करेंगे शादी, यूरोप में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस जल्द ही लॉरेन सांचेज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की सगाई दो साल पहले हुई थी और शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस साल गर्मी के मौसम में दोनों शादी कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की डेस्टिनेशन वेडिंग यूरोप में हो सकती है। सांचेज ने अपनी शादी की पोशाक ऑस्कर डे ला रेंटा से पहले ही खरीद ली है। इस शादी में करीब 600 मिलियन डॉलर खर्च होने की उम्मीद है।

Mar 8, 2025 - 16:38
जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज जल्द करेंगे शादी, यूरोप में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग
नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस जल्द ही अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

खबरों के मुताबिक, दोनों की सगाई दो साल पहले हुई थी और शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस साल गर्मी के मौसम में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की डेस्टिनेशन वेडिंग यूरोप में हो सकती है। सांचेज ने अपनी शादी की पोशाक ऑस्कर डे ला रेंटा से पहले ही खरीद ली है। इस शादी में करीब 600 मिलियन डॉलर खर्च होने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया के हाई-प्रोफाइल हस्तियों को शादी में आने का निमंत्रण भेजा जा चुका है। शादी में बिल गेट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे शख्सियत शामिल हो सकते हैं। जेफ बेजोस ने शादी वेन्यू के तौर पर केविन कॉस्टनर को चुना है।

लॉरेन सांचेज एक जर्नलिस्ट, टीवी होस्ट और हेलीकॉप्टर पायलट हैं। उन्होंने 2005 में हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक व्हाइटसेल से शादी रचाई थी, जिनसे 2019 में उनका तलाक हो गया। 2018 से लॉरेन और जेफ रिश्ते में हैं।