नारियल तेल से पाएं चमकदार बाल: आसान घरेलू नुस्खा
रूखे और बेजान बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए नारियल तेल से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। नारियल तेल बालों को पोषण देता है, मॉइस्चराइज़ करता है, टूटने से बचाता है और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है। हेयर मास्क बनाने के लिए नारियल तेल, अंडा और उबले हुए चावल को मिक्स करके बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। इस नुस्खे को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें। अंडे में प्रोटीन होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है।

आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपके रूखे और बेजान बाल सिल्की और शाइनी हो जाएंगे। इस नुस्खे को बनाना बहुत ही आसान है और इसका इस्तेमाल हफ्ते में सिर्फ दो बार करना है। तो चलिए जानते हैं इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका।
नारियल तेल के फायदे
नारियल का तेल बालों के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचार है। यह बालों को पोषण देता है, उन्हें मॉइस्चराइज करता है, टूटने से बचाता है, हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है।
हेयर मास्क बनाने की सामग्री
- नारियल का तेल- 1 छोटी आधी कटोरी
- अंडा- 1
- उबले हुए चावल- 1
हेयर मास्क बनाने की विधि
- सबसे पहले नारियल का तेल, उबले हुए चावल और अंडा लें।
- अब मिक्सी में इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- लीजिए, आपका नेचुरल हेयर मास्क तैयार है।
- अब इसे अपने बालों पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।
पहले इस्तेमाल के बाद ही आपके बालों में शाइन आ जाएगी। आप इस नुस्खे को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे में प्रोटीन होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है और टूटने से बचाता है।