सतना को नया संभाग बनाने की मांग: मंत्री प्रतिमा बागरी का सीएम मोहन यादव को पत्र
मध्य प्रदेश की मंत्री प्रतिमा बागरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर सतना को नया संभाग बनाने की मांग की है। उन्होंने रीवा संभाग के बड़े भौगोलिक क्षेत्र का हवाला देते हुए कहा कि सतना, मैहर और पन्ना को मिलाकर नया ‘सतना संभाग’ बनाया जाए। इससे प्रशासनिक कार्यों में आने वाली समस्याओं का समाधान हो सकेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मांग को गंभीरता से लिया है। अगर सतना को नया संभाग बनाया जाता है, तो यह राज्य का 11वां संभाग होगा।

मध्य प्रदेश की मंत्री प्रतिमा बागरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर सतना को नया संभाग बनाने की मांग की है। उन्होंने रीवा संभाग के बड़े भौगोलिक क्षेत्र का हवाला देते हुए कहा कि सतना, मैहर और पन्ना को मिलाकर नया ‘सतना संभाग’ बनाया जाए। इससे प्रशासनिक कार्यों में आने वाली समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
मंत्री प्रतिमा बागरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा कि रीवा और सागर संभाग में छह-छह जिले शामिल हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक कामकाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के सतना प्रवास के दौरान भी यह मांग उठी थी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सतना को संभाग बनाने की मांग को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। अब सबकी नजर इस पर है कि सरकार इस प्रस्ताव पर क्या फैसला लेती है। फिलहाल मध्य प्रदेश में 10 संभाग हैं। सतना को नया संभाग बनाया जाता है, तो यह राज्य का 11वां संभाग होगा। प्रतिमा बागरी मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री हैं।