मुजफ्फरपुर में पत्नी को ऑर्केस्ट्रा में नचाने का दबाव, पति गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। राजू कुशवाहा नामक एक शख्स ने अपनी पत्नी को पैसे कमाने के लिए ऑर्केस्ट्रा में नाचने के लिए मजबूर कर रहा है। परेशान होकर पत्नी ने महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और राजू को थाने बुलाया है। राजू माधोपुर गांव का रहने वाला है। उसने 2023 में प्रेम विवाह किया था। राजू पत्नी के साथ मारपीट करने लगा और पैसे की मांग करने लगा। रविवार को मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया। मजबूर होकर पत्नी महिला थाने पहुंची और आपबीती सुनाई।

Mar 16, 2025 - 23:50
मुजफ्फरपुर में पत्नी को ऑर्केस्ट्रा में नचाने का दबाव, पति गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति राजू कुशवाहा पर आरोप लगाया है कि वह उसे ऑर्केस्ट्रा में नाचने और पैसे कमाने के लिए मजबूर कर रहा है।

महिला ने पुलिस को बताया कि राजू उससे मारपीट भी करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पति को थाने बुलाया है। पुलिस पहले राजू को समझाने की कोशिश करेगी। अगर वह अपनी पत्नी को रखने के लिए तैयार नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, राजू माधोपुर गांव का रहने वाला है। उसने 2023 में प्रेम विवाह किया था। लड़की दूसरे धर्म की है। शुरुआती एक साल सब ठीक रहा। राजू खेती-किसानी करता था। लेकिन ढाई साल बाद राजू का व्यवहार बदल गया। वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा और पैसे की मांग करने लगा। रविवार को मारपीट के बाद उसने उसे घर से निकाल दिया। मजबूर होकर पत्नी महिला थाने पहुंची और आपबीती सुनाई।

पीड़िता का कहना है कि राजू उस पर पैसे कमाने का दबाव बनाता है। वह चाहता है कि उसकी पत्नी उसके बड़े भाई के ऑर्केस्ट्रा में डांस करे और पैसे कमाए। उसने कहा कि अगर वह पैसे नहीं कमाएगी तो उसे घर में नहीं रहने देगा। पति की प्रताड़ना से वह परेशान हो गई है। समझ में नहीं आ रहा कि वह अब क्या करे।