Dhurandhar की बेरहमी से कांपा बॉक्स ऑफिस, Worldwide Collection जानकर उड़ जाएंगे होश
Dhurandhar Collection: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर का धमाका सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। 1000 करोड़ के पार पहुंची धुरंधर ने शुक्रवार को वर्ल्डवाइड कमाई से दंग कर दिया है।
आदित्य धर की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है कि यह स्पाई थ्रिलर अब इतिहास की सबसे सफल फिल्मों में शुमार होने जा रही है। फिल्म ने पहले ही 2025 की ब्लॉकबस्टर छावा को पीछे छोड़ दिया है और अब ऑल-टाइम ग्रॉसर्स की लिस्ट में नंबर-1 बनने के बिलकुल करीब पहुंच चुकी है।
रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज सितारों से सजी यह फिल्म रिलीज के बाद से लगातार सुर्खियों में है। इसके दमदार सीन, शानदार गाने और बिजली-सी नाच को लेकर दर्शक दीवाने हो चुके हैं। तीन हफ्ते बाद भी थिएटर्स में इसका क्रेज किसी तूफान से कम नहीं दिख रहा।
धुरंधर ने भारत में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी कमाई के झंडे गाड़ दिए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने वाली यह फिल्म अब दुनिया भर में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। दो साल बाद यह फिल्म पठान का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है, जिसने वर्ल्डवाइड 1050 करोड़ रुपये कमाए थे।
पिछले दो सालों में कई बड़ी फिल्में आईं, लेकिन कोई भी पठान की ऊंचाई नहीं छू सकी। अब रणवीर सिंह की धुरंधर वह कारनामा कर दिखाने के बेहद करीब है। क्रिसमस के दिन ही 1000 करोड़ रुपये पार कर चुकी यह फिल्म शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ कमाई करती रही। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, 21 दिनों में धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1007 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका था।
वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि फिल्म ने 22वें दिन भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपये इकठ्ठा कर लिए। ऐसे में इसके कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के लगभग 1030 करोड़ रुपये तक पहुंचने के आसार हैं। अब सभी की नजरें आधिकारिक आंकड़ों पर टिकी हैं।