आर्यन शुक्ला: सहज योग से 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड

14 वर्षीय आर्यन शुक्ला ने एक दिन में 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े, जिसका श्रेय उन्होंने सहज योग ध्यान को दिया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे इस ध्यान ने उन्हें शांत और केंद्रित रहने में मदद की। श्री माताजी निर्मला देवी द्वारा स्थापित, यह ध्यान आत्मिक उन्नति पर केंद्रित है, जो शरीर के चक्रों को जागृत करता है और संतुलन, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है। आर्यन के अनुसार, सहज ध्यान तनाव कम करता है, फोकस बढ़ाता है और बेहतर नींद व स्वास्थ्य प्रदान करता है।

Mar 19, 2025 - 19:55
आर्यन शुक्ला: सहज योग से 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड
आर्यन शुक्ला ने सहज योग ध्यान से बनाए 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड

14 साल के आर्यन शुक्ला ने एक ही दिन में 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि वे रोज प्रैक्टिस और सहज योग ध्यान से यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।

सहज योग ध्यान क्या है?

आर्यन ने बताया कि सहज योग ध्यान से उन्हें शांत और फोकस रहने में मदद मिलती है। यह ध्यान श्री माताजी निर्मला देवी द्वारा 1970 में स्थापित किया गया था। यह स्व-ज्ञान के माध्यम से आत्मिक उन्नति पर केंद्रित है। इस ध्यान क्रिया से शरीर के विभिन्न चक्र जागृत होते हैं, जिससे व्यक्ति के अंदर संतुलन, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

सहज ध्यान के फायदे

सहज ध्यान तनाव और चिंता दूर करता है, शांत रहने में मदद करता है, रिलैक्स महसूस कराते हैं, अटेंशन और फोकस बढ़ाता है, भावनात्मक स्तर पर स्वस्थ रखता है, नींद अच्छी आती है और स्वास्थ्य बेहतर होता है।

आर्यन का कहना है कि उन्हें सहज ध्यान से फोकस बनाने में काफी मदद मिली।