बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम तैयार, जल्द ही आयोजित होगा BCCI का टूर्नामेंट!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजगीर खेल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज, राज्य की पहली नवनिर्मित राजकीय खेल अकादमी, और निर्माणाधीन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया।

Aug 17, 2024 - 16:12

खेल अकादमी और स्टेडियम के नवनिर्मित भवनों, इंडोर और आउटडोर खेल मैदानों का भी उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में नालंदा जिले के विभिन्न विकास कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण हों। उन्होंने खेल अकादमी में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजना पर जोर दिया। इसमें खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए आधुनिक उपकरणों से लैस जिम, खेल के मैदान, और रहने की सुविधाएं शामिल हैं।

राजगीर में तैयार हो रहे इस क्रिकेट स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों की मेजबानी के लिए तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी खेल मैदानों में हाई मास्क लाइट की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया ताकि खिलाड़ियों को दिन-रात अभ्यास करने में कोई परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान राजगीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन की तैनाती संभावित स्थलों पर बड़ी संख्या में की गई थी, जिससे मुख्यमंत्री का भ्रमण सुगम और सुरक्षित रहा।