दुल्हन का मेकअप पार्लर में फेशियल कराना पड़ा महंगा, शादी के बाद पहुंची थाने
नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता को शादी से पहले फेशियल कराना भारी पड़ गया। फेशियल के कारण दुल्हन के चेहरे पर गंभीर रिएक्शन हो गया, जिसके चलते उसकी विदाई रोक दी गई। परिवार ने ब्यूटी पार्लर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती ने शादी से पहले जैतीपुर के एक ब्यूटी पार्लर में फेशियल करवाया था। पार्लर वालों ने फ्रूट फेशियल की जगह गलती से गोल्ड फेशियल कर दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। दूल्हे ने दुल्हन को ससुराल ले जाने से इनकार कर दिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता को शादी से पहले फेशियल कराना भारी पड़ गया। फेशियल के कारण दुल्हन के चेहरे पर गंभीर रिएक्शन हो गया, जिसके चलते उसकी विदाई रोक दी गई। परिवार ने ब्यूटी पार्लर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल, युवती ने शादी से पहले जैतीपुर के एक ब्यूटी पार्लर में 500 रुपये में फेशियल करवाया था। पार्लर वालों ने फ्रूट फेशियल की जगह गलती से गोल्ड फेशियल कर दिया। कुछ ही घंटों में दुल्हन के चेहरे पर जलन शुरू हो गई और उसकी हालत बिगड़ने लगी।
गुरुवार की रात शादी की रस्में हुईं, लेकिन दुल्हन त्वचा पर जलन के कारण परेशान रही। शुक्रवार सुबह तक चेहरे की लाली और जलन बढ़ गई। परिवार ने स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन समस्या बनी रही।
विदाई के समय दूल्हे सुभाष ने दुल्हन को ससुराल ले जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक दुल्हन की हालत ठीक नहीं हो जाती, तब तक वह उसे घर नहीं ले जा सकते। दूल्हे के अनुसार, पहले उचित इलाज कराया जाएगा, फिर दुल्हन को ससुराल लाया जाएगा।
इस घटना से आहत दुल्हन ने अपने पति के साथ चंडी थाना पहुंचकर ब्यूटी पार्लर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है और मामले की जांच की जा रही है।