सऊदी अरब में अनैतिक कृत्यों पर कार्रवाई, MBS के आदेश पर नई सुरक्षा इकाई गठित
सऊदी अरब में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आदेश पर नई पुलिस यूनिट बनी है, जिसने 50 से अधिक लोगों को देह व्यापार और भीख मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस यूनिट का उद्देश्य मानव तस्करी रोकना और सामुदायिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, यूनिट ने 11 महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है, जो सऊदी अरब में इस तरह की पहली सार्वजनिक स्वीकृति है। कुछ लोगों का मानना है कि यह धार्मिक पुलिस की वापसी है, जबकि अन्य इसे नैतिकता बनाए रखने के लिए जरूरी मानते हैं.

इस यूनिट का मुख्य उद्देश्य 'अनैतिक' गतिविधियों पर नजर रखना और मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करना है। गृह मंत्रालय के अनुसार, यह यूनिट सामुदायिक सुरक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ने के लिए बनाई गई है।
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस नई यूनिट ने 11 महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह पहली बार है जब सऊदी अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से देश में देह व्यापार की बात स्वीकार की है। यूनिट ने कई विदेशियों को भी गिरफ्तार किया है, जो मसाज पार्लर में 'अनैतिक' गतिविधियों में शामिल थे और महिलाओं-बच्चों को भीख मांगने के लिए मजबूर कर रहे थे।
कुछ विश्लेषकों का मानना है कि इस यूनिट का गठन धार्मिक पुलिस बल की वापसी का संकेत है, जबकि अन्य का कहना है कि यह सऊदी समाज में नैतिकता बनाए रखने के लिए जरूरी है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस कदम का स्वागत किया है।