'चिंता मत करना, दोनों बच्चों को मैं पाल लूंगा': पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से करवाई
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। महिला गांव के ही एक युवक से प्यार करती थी और उसके साथ शादी करना चाहती थी। महिला के पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को बाबा दानी नाथ मंदिर ले जाकर जयमाला पहनाई और दोनों की शादी करवा दी। शादी के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई और अपने दोनों बच्चों को अपने पति के पास छोड़ गई। इस घटना की पूरे इलाके में जमकर चर्चा हो रही है।

संतकबीरनगर: एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी।
यह घटना संतकबीरनगर जिले की है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करवा दी। पत्नी का कहना था कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है, इसलिए पति ने यह फैसला लिया।
दोनों के दो बच्चे भी हैं। पत्नी पर प्रेमी से शादी करने का भूत सवार हो गया। पत्नी को बहुत समझाया गया लेकिन वह नहीं मानी। वह दोनों बच्चों को पति के पास छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।
धनघटा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी 2017 में गोरखपुर जिले के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। एक बच्चे की उम्र 7 साल है और दूसरे की 2 साल। महिला का पति मजदूरी कर घर चलाता है।
एक साल पहले महिला का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध शुरू हो गया। उनका प्यार इतना गहरा हो गया कि महिला ने अपने पति और दोनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी से शादी करने का फैसला ले लिया।
लगभग एक हफ्ते पहले महिला अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। उसके परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे। बीते सोमवार की सुबह महिला प्रेमी के साथ वापस घर आई। उसने अपने प्रेमी से शादी करने की बात कही. गांव के लोगों ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पति पत्नी और उसके प्रेमी को बाबा दानी नाथ मंदिर लेकर पहुंचा। पति के सामने महिला और प्रेमी ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। तय हुआ कि दोनों बच्चे अपने पिता के साथ रहेंगे। बताया जा रहा है कि अपनी मां को जाते देख दोनों बच्चे बहुत रो रहे थे, लेकिन महिला पर इसका कोई असर नहीं हुआ।