नीता अंबानी का शाही अंदाज: 200 साल पुराना तोते वाला पेंडेंट बना आकर्षण
नीता अंबानी अपनी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, उन्हें एक 200 साल पुराने तोते की डिजाइन वाले पेंडेंट में देखा गया, जिसने सबका ध्यान खींचा। यह पेंडेंट मैसूर के महाराजा यदुवीर के पेंडेंट जैसा था, जिसे उन्होंने अपनी शादी में पहना था। नीता ने इस पेंडेंट को काले रंग की कांचीपुरम सिल्क साड़ी के साथ पहना था, जिसे स्वदेश ने डिजाइन किया था। नीता अंबानी का 200 साल पुराना नेकपीस सबका ध्यान खींच ले गया। यह पेंडेंट दक्षिण भारत में बनाया गया था और इसमें एम्रल्ड, रूबी, डायमंड और पर्ल जड़े हुए हैं।

नीता अंबानी अपनी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, उन्हें एक 200 साल पुराने तोते की डिजाइन वाले पेंडेंट में देखा गया, जिसने सबका ध्यान खींचा। यह पेंडेंट मैसूर के महाराजा यदुवीर के पेंडेंट जैसा था, जिसे उन्होंने अपनी शादी में पहना था।
नीता अंबानी का मैसूर के महाराजा जैसा पेंडेंट
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का फैशन के मामले में कोई मुकाबला नहीं है। 60 की उम्र में भी उनका स्टाइल कमाल का है। वेस्टर्न हो या देसी, हर लुक को वह खूबसूरती से कैरी करती हैं। उनके जूलरी कलेक्शन के तो सभी दीवाने हैं।
दो महीने पहले नीता अंबानी 200 साल पुराने तोते की डिजाइन वाला पेंडेंट पहने नजर आईं। यह पेंडेंट मैसूर के महाराजा यदुवीर के पेंडेंट जैसा है, जो उन्होंने अपनी शादी में पहना था। नीता ने इस पेंडेंट को काले रंग की कांचीपुरम सिल्क साड़ी के साथ पहना था, जिसे स्वदेश ने डिजाइन किया था। उन्होंने मनीष मल्होत्रा के फुल स्लीव्स हाइनेक नेकलाइन वाले वेलवेट ब्लाउज के साथ इसे स्टाइल किया।
हीरे, रूबी और डायमंड से जड़ा
नीता अंबानी का 200 साल पुराना नेकपीस सबका ध्यान खींच ले गया। यह पेंडेंट दक्षिण भारत में बनाया गया था और इसमें एम्रल्ड, रूबी, डायमंड और पर्ल जड़े हुए हैं। इसे गोल्ड कुंदन टेक्नीक के साथ रेड और ग्रीन टच देकर फिनिशिंग दी गई।
महाराजा यदुवीर चामराजा वाडियार ने 27 जून, 2016 को राजकुमारी त्रिशिका कुमारी से शादी की थी। उन्होंने नीता अंबानी जैसे पेंडेंट के साथ ऑफ वाइट शेरवानी पहनी थी। इस पेंडेंट में बनी पक्षी की आकृति कामदेव का वाहन है, जिन्हें प्रेम का देवता कहा जाता है।