दिल्ली की गलती से मुंबई इंडियंस ने जीता WPL फाइनल
मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराया, जिससे मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार WPL का खिताब जीता। मारिजेन कैप का विकेट मुंबई के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और मुंबई को 149 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही, और मारिजेन कैप की गलती से मुंबई ने मैच जीत लिया। दिल्ली 20 ओवर में 141 रन ही बना पाई।

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो कुछ हद तक सही साबित हुआ। दिल्ली ने मुंबई को 20 ओवरों में 149 रन पर रोक दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही। जेमिमा रोड्रिग्स और मारिजेन कैप ने टीम के लिए उम्मीद जगाई, लेकिन कैप से एक गलती हुई जो मुंबई के लिए टर्निंग पॉइंट बन गई। मारिजेन कैप 26 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके आउट होते ही मुंबई की टीम उत्साहित हो गई और मैच पर कब्जा कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 141 रन ही बना पाई और तीसरी बार फाइनल में हार गई।