ट्रंप प्रशासन का 41 देशों पर यात्रा प्रतिबंध, पाकिस्तान समेत कई मुल्कों की बढ़ी टेंशन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन 41 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान और सीरिया जैसे देश शामिल हैं। इन देशों को तीन लिस्ट में बांटा गया है। पहली लिस्ट में 10 देशों के नागरिकों को अमेरिका में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी, जबकि दूसरी लिस्ट में शामिल देशों पर आंशिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे। तीसरी लिस्ट में शामिल देशों के लिए वीजा जारी करने पर रोक लगाने पर विचार किया जा रहा है। ट्रंप ने पहले कार्यकाल में भी 7 मुस्लिम देशों पर बैन लगाया था।

Mar 15, 2025 - 11:14
ट्रंप प्रशासन का 41 देशों पर यात्रा प्रतिबंध, पाकिस्तान समेत कई मुल्कों की बढ़ी टेंशन

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन 41 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। इस लिस्ट में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान और सीरिया समेत कई देश शामिल हैं।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने 41 देशों की तीन लिस्ट बनाई हैं। पहली लिस्ट में अफगानिस्तान, सीरिया, ईरान, क्यूबा और नॉर्थ कोरिया जैसे 10 देश हैं, जिनके नागरिकों को अमेरिका में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

दूसरी लिस्ट में इरिट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिणी सूडान जैसे पूर्वी अफ्रीकी देश शामिल हैं। इन देशों के नागरिकों पर आंशिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे, जिससे टूरिस्ट, स्टूडेंट वीजा और कुछ इमीग्रेंट वीजा प्रभावित होंगे।

तीसरी लिस्ट में पाकिस्तान, भूटान और म्यांमार समेत 26 देश हैं। इन देशों के लिए अमेरिकी वीजा जारी करने पर आंशिक रोक लगाने पर विचार किया जा रहा है, अगर वहां की सरकारें 60 दिनों में कमियों को दूर करने के लिए प्रयास नहीं करती हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में भी 7 मुस्लिम देशों पर ट्रैवल बैन लगाया था। अब दूसरे कार्यकाल में इमीग्रेशन पर सख्ती बरतते हुए उन्होंने कैबिनेट सदस्यों को 21 मार्च तक उन देशों की लिस्ट देने का निर्देश दिया है, जिनसे यात्रा आंशिक या पूरी तरह से निलंबित की जानी चाहिए।