दिल्ली में बदला मौसम: तेज बारिश और IMD का अलर्ट
दिल्लीवालों को शुक्रवार शाम गर्मी से राहत मिली, तेज बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी हल्की बारिश हुई, जिससे कई रास्तों पर जाम लग गया। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते एनएच-9, कालिंदीकुंज, नोएडा सेक्टर-18 समेत एनसीआर के कई प्रमुख रास्तों पर जाम भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। पूरे उत्तर भारत में इस वक्त मौसम करवट ले रहा है। 21 से 23 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा।

बारिश के चलते एनएच-9, कालिंदीकुंज, नोएडा सेक्टर-18 समेत एनसीआर के कई प्रमुख रास्तों पर जाम भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। पूरे उत्तर भारत में इस वक्त मौसम करवट ले रहा है।
मौसम विभाग ने कल भी दिल्ली-एनसीआर के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री तक रह सकता है। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम के समय बादल घने हो जाएंगे। हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इसके साथ तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति आंधी तूफान के समय 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
20 अप्रैल को भी तापमान थोड़ा कम रहेगा। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रह सकता है। आंशिक बादल छाए रहेंगे। हवाओं की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। 21 से 23 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में इजाफा होगा और गर्मी सताएगी। उधर आने वाले दो-तीन दिनों तक उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।