चीन में अलर्ट: 50 किलो से कम वजन वाले लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह!

चीन ने उत्तरी इलाकों में तेज हवाओं के चलते नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी है। बीजिंग में खेल आयोजन रद्द, पार्क बंद और ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। सरकार ने कहा है कि हवा की गति इतनी तेज है कि कम वजन वाले व्यक्ति को उड़ा सकती है। बीजिंग, तियानजिन और हेबई में 150 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की आशंका है। चीन ने एक दशक में पहली बार तूफानों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को बीजिंग में तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

Apr 12, 2025 - 12:48
चीन में अलर्ट: 50 किलो से कम वजन वाले लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह!
चीन के उत्तरी इलाकों में तेज हवाओं के चलते नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। बीजिंग में खेल आयोजन रद्द, पार्क बंद और ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की चेतावनी दी गई है।

तेज हवाओं के कारण उत्तरी चीन के कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। खुले में होने वाले कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं। सरकार ने कहा है कि हवा की गति इतनी तेज है कि कम वजन वाले व्यक्ति को उड़ा सकती है।

बीजिंग में लॉकडाउन जैसे हालात हैं। 22 मिलियन निवासियों को गैर-जरूरी यात्रा के खिलाफ चेतावनी दी गई है और कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मौसम एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 150 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। मंहोलिया से ठंडी हवाओं का झोंका चीन के कई प्रांतों में असर दिखा सकता है।

चीनी मीडिया के अनुसार, 50 किलो से कम वजन वाले लोग हवा में उड़ सकते हैं। बीजिंग, तियानजिन और हेबई में 150 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की आशंका है। चीन ने एक दशक में पहली बार तूफानों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को बीजिंग में तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। हवा की गति 1951 के अप्रैल के रिकॉर्ड को टक्कर दे सकती है। जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम की घटनाएं और भी चरम हो गई हैं।

पूर्वोत्तर चीन में भारी बर्फबारी और दक्षिणी चीन में ओलावृष्टि की आशंका है। बीजिंग में हाफ-मैराथन को स्थगित कर दिया गया है। राजधानी से आने-जाने वाली कई रेल और फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। शहर में पेड़ों को मजबूत करने के लिए उनकी छंटाई की गई है।