बस हादसे में दुल्हन घायल, शादी के रंग में भंग

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में NH-27 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 21 लोग घायल हो गए, जिनमें एक दुल्हन भी शामिल है। यह दुर्घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। सभी घायल उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से पूर्णिया में शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Apr 18, 2025 - 14:18
बस हादसे में दुल्हन घायल, शादी के रंग में भंग

अररिया जिले के फारबिसगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बस ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार दुल्हन समेत 21 यात्री घायल हो गए।

ये सभी यात्री उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से पूर्णिया में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

घायलों में दुल्हन कुमारी शिल्पा भी शामिल हैं। दुर्घटना उस समय हुई जब बस ने सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

लड़की के पिता राजेश वर्मा ने बताया कि उनकी बेटी शिल्पा की शादी पूर्णिया के मधुबनी में होनी थी। वे लोग बस से पूर्णिया जा रहे थे, लेकिन फारबिसगंज रामपुर के पास उनकी बस एक ट्रक से टकरा गई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि बस उत्तरप्रदेश के अम्बेडकरनगर से पूर्णिया जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।