बेगूसराय: दारोगा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस हिरासत में
बेगूसराय में एक अपर थानेदार पर नाबालिग लड़के से दुष्कर्म का आरोप लगा है। लड़के के परिवारवालों ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अपर थाना अध्यक्ष अरविंद शुक्ला को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि दारोगा ने मुकदमे में मदद करने के नाम पर लड़के को अपने डेरे पर बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस पीड़ित का मेडिकल जांच करा रही है।

बेगूसराय में एक अपर थानेदार पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग लड़के को अपने घर बुलाकर उसके साथ गलत काम किया। लड़के के परिवार वालों ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अपर थाना अध्यक्ष अरविंद शुक्ला को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना नावकोठी थाना क्षेत्र की है। आरोप है कि अपर थानाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने मुकदमे में मदद करने के नाम पर नाबालिग लड़के को अपने निजी डेरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया।
बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आरोपी दारोगा को हिरासत में लिया। पुलिस फिलहाल पीड़ित लड़के का मेडिकल जांच करा रही है और उसका बयान दर्ज कर रही है। डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है और जांच के बाद ही निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।