IPL में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले धाकड़ बल्लेबाज

आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी 69 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं। कीरोन पोलार्ड 33 छक्कों के साथ दूसरे और रविंद्र जडेजा 30 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा क्रमशः 28 और 23 छक्कों के साथ शीर्ष पांच में शामिल हैं। डेविड मिलर, दिनेश कार्तिक और एबी डिविलियर्स भी इस सूची में शामिल हैं।

Mar 26, 2025 - 11:31
IPL में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले धाकड़ बल्लेबाज
महेंद्र सिंह धोनी: 69 छक्के

आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। उन्होंने 330 गेंदों का सामना करते हुए 69 छक्के जड़े हैं।

कीरोन पोलार्ड: 33 छक्के

मुंबई इंडियंस के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 20वें ओवर में 189 गेंदों में 33 छक्के लगाए हैं।

रविंद्र जडेजा: 30 छक्के

राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में पदार्पण करने वाले रविंद्र जडेजा अब सीएसके के लिए खेलते हैं। उन्होंने 181 गेंदों पर 30 छक्के मारे हैं।

हार्दिक पंड्या: 28 छक्के

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या आईपीएल के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 117 गेंदों में 28 छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा: 23 छक्के

छह बार आईपीएल जीत चुके रोहित शर्मा ने 20वें ओवर में 23 छक्के लगाए हैं। उन्होंने आखिरी ओवर में केवल 91 गेंदें खेली हैं।

डेविड मिलर: 21 छक्के

डेविड मिलर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में दो छक्के मारे, जिससे 20वें ओवर में उनके 106 गेंदों पर 21 छक्के हो गए।

दिनेश कार्तिक: 20 छक्के

पिछले साल आईपीएल से संन्यास लेने वाले दिनेश कार्तिक 136 गेंदों पर 20 छक्कों के साथ इस सूची में शामिल हैं।

एबी डिविलियर्स: 19 छक्के

एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में 20वें ओवर में 88 गेंदें खेलकर 19 छक्के लगाए हैं।