पुष्कर सिंह धामी की धाक, नवभारत टाइम्स के सर्वे में भाजपा के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने
नवभारत टाइम्स द्वारा एक ऑनलाइन सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनकर उभरे हैं। इस पोल में धामी को कुल 51.1 प्रतिशत वोट मिले, जो उन्हें सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित करता है। यह सर्वे नवभारत टाइम्स के आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर किया गया था, जिसमें भाजपा के विभिन्न मुख्यमंत्रियों के बीच लोकप्रियता का आकलन किया गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद भाजपा में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के तौर पर उभरते हुए, धामी की यह उपलब्धि उनके नेतृत्व और नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। बात दें कि इस सर्वे में योगी आदित्यनाथ को शामिल नहीं किया गया था।
यह सर्वे ऐसे समय में आया है जब उत्तराखंड में धामी के नेतृत्व को सराहा जा रहा है, विशेष रूप से राज्य में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी पहलों के लिए। उनके नेतृत्व में, उत्तराखंड ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिसने राज्य की जनता का समर्थन प्राप्त किया है।
इस परिणाम से स्पष्ट है कि पुष्कर सिंह धामी ने न केवल उत्तराखंड में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा किया है। इस पोल के परिणाम भाजपा के लिए एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखे जा रहे हैं, खासकर आगामी चुनावों के मद्देनजर, जहां धामी की लोकप्रियता पार्टी को एक मजबूत आधार प्रदान कर सकती है।