मुंबई इंडियंस ने रोमांचक फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया
मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर दूसरी बार खिताब जीता। दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी बार फाइनल में हारी। हरमनप्रीत कौर के अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से मुंबई ने 149 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली 141 रन ही बना सकी। मारिजेन कैप के 40 रनों के बावजूद दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की गेंदबाजों ने दिल्ली के शुरुआती विकेट जल्दी लेकर दबाव बना दिया था।

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 150 रन का लक्ष्य दिया था। दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस की हरमनप्रीत कौर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर दिया। जेमिमा रोड्रिग्स ने कुछ देर तक संघर्ष किया, लेकिन उन्हें दूसरे खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला। मारिजेन कैप ने 26 गेंदों में 40 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद दिल्ली की हार तय हो गई।
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस ने 149 रन बनाए। नैट सीवर-ब्रंट ने भी 30 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से मरीजान काप, जेस जोनासन और श्री चरणी ने दो-दो विकेट लिए।