हरियाणा भाजपा: 27 जिलों में नए सेनापति, 4 महिलाओं को जिम्मेदारी
हरियाणा भाजपा ने 15 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है, जबकि 7 पुराने जिलाध्यक्षों पर फिर से भरोसा जताया है। नए जिलाध्यक्षों में महिलाओं और सभी जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। 27 जिलों में जिलाध्यक्षों के लिए 800 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। भाजपा ने 27 जिला प्रधानों की नियुक्ति करते हुए 15 जिलों में अध्यक्ष बदल दिए हैं। संगठन के नजरिए से बनाए गए 5 नए जिलों में पहली बार जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। रविवार को पूरे राज्य में जिलाध्यक्षों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। भाजपा ने हांसी, गोहाना, बल्लभगढ़, पटौदी और डबवाली में नए जिले बनाए हैं, जहां पहली बार जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई है।
हरियाणा भाजपा: 27 जिलों में नए सेनापति, 4 महिलाओं को मिली जिम्मेदारी
हरियाणा भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 15 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पुराने 7 जिलाध्यक्षों पर फिर से विश्वास जताया गया है। इन नए जिलाध्यक्षों में महिलाओं और सभी जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिलाध्यक्ष बनने के लिए 800 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था।
चंडीगढ़: हरियाणा में भाजपा ने 27 जिला प्रधानों की नियुक्ति करते हुए 15 जिलों में अध्यक्ष बदल दिए हैं। संगठन के नजरिए से बनाए गए 5 नए जिलों में पहली बार जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि 7 जिलों में पुराने जिलाध्यक्षों पर पार्टी ने भरोसा जताया है।
लोकसभा, विधानसभा और शहरी निकाय चुनाव में निवर्तमान जिलाध्यक्षों के काम को देखते हुए ज्यादातर जिलाध्यक्ष बदले गए हैं। कुछ जिलाध्यक्षों की उम्र ज्यादा हो गई थी, तो कुछ को प्रदेश कमेटी में शामिल किया जाना है। इन 27 जिलाध्यक्षों में 4 महिलाओं को यह जिम्मेदारी दी गई है।
रविवार को पूरे राज्य में जिलाध्यक्षों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 27 जिलों में जिलाध्यक्षों के लिए 800 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने अर्जी दी थी। भाजपा ने हांसी, गोहाना, बल्लभगढ़, पटौदी और डबवाली में नए जिले बनाए हैं, जहां पहली बार जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई है।
नए जिलाध्यक्षों में महिलाओं के साथ ब्राह्मण, ओबीसी, जाट, जट सिख, डीएससी और पंजाबी समेत सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देने का दावा किया गया है। वैश्य समाज से सिर्फ एक जिलाध्यक्ष है। भाजपा ने यमुनानगर, पानीपत, जींद, रोहतक, रेवाड़ी, अंबाला और हांसी में पुराने जिलाध्यक्षों को ही जिम्मेदारी सौंपी है। बाकी 15 जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।
झज्जर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामपाल जांगड़ा, जिनकी उम्र करीब 60 साल थी, की जगह विकास वाल्मीकि को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। हिसार के जिलाध्यक्ष रहे अशोक सैनी को हांसी जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। सिरसा में यतींद्र सिंह एडवोकेट को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भिवानी में वीरेंद्र कौशिक को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। करनाल में प्रवीण लाठर को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।