होली के बाद पत्नी प्रेमी संग फरार, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर हुई चंपत
बिहार के बांका में एक नवविवाहिता शादी के एक महीने बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी लाखों के जेवर और 20 हजार रुपये नकद लेकर भाग गई है। चांदन थाना क्षेत्र की इस घटना में, नवविवाहिता के ससुर ने पुलिस को बताया कि उनकी बहू लाखों के जेवर और 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होली के बाद, पति के काम पर जाते ही पत्नी को मौका मिल गया। वह लाखों के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद लेकर अपने प्रेमी विशाल सिंह के साथ भाग गई। विशाल सिंह दरियापुर सजौर भागलपुर का रहने वाला है। चांदन थाना अध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की के ससुर ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस अब उस 'बेवफा औरत' की तलाश कर रही है।

चांदन थाना क्षेत्र की इस घटना में, नवविवाहिता के ससुर ने पुलिस को बताया कि उनकी बहू लाखों के जेवर और 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, युवक की शादी 24 फरवरी को भागलपुर जिले के सजौर में हुई थी। शादी के बाद, नवविवाहिता कुछ दिन ससुराल में रही, फिर वापस सजौर लौट गई। दो सप्ताह पहले भी वह अपने मायके से भाग गई थी, लेकिन मायके वालों ने उसे खोजकर ससुराल पहुंचा दिया था।
होली के बाद, पति के काम पर जाते ही पत्नी को मौका मिल गया। वह लाखों के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद लेकर अपने प्रेमी विशाल सिंह के साथ भाग गई। विशाल सिंह दरियापुर सजौर भागलपुर का रहने वाला है।
थाने में पति ने बताया कि उसकी शादी को केवल दस दिन ही हुए थे कि उसकी पत्नी उसे धोखा देकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह लाखों के जेवरात और नकद भी ले गई है।
चांदन थाना अध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की के ससुर ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस अब उस 'बेवफा औरत' की तलाश कर रही है। पति अपनी पत्नी के वापस लौटने का इंतजार कर रहा है और बहुत चिंतित है।