देवर की शादी में भाभी का सोने से लदा अंदाज

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादियों के सीजन में ब्राइडल लुक्स की धूम मची हुई है। इसी बीच, सना बजरंगी नाम की एक महिला अपने देवर की शादी में सोने के गहनों से लदी हुई नजर आई। वंदना मेकओवर नाम के इंस्टाग्राम पेज से उनकी तस्वीरें शेयर की गईं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। सना ने दुल्हन की तरह लाल रंग का लहंगा पहना था और वह सिर से पैर तक सोने के गहनों से लदी हुई थीं। उन्होंने रानी हार से भी बड़ा हार पहना था, जो उनकी कमर से भी नीचे तक जा रहा था। इसके साथ ही, उन्होंने मांग टीका, पासा, बड़ी सी सोने की नथ, हेयर एक्सेसरीज और झुमके भी पहने थे.

Mar 11, 2025 - 18:16
देवर की शादी में भाभी का सोने से लदा अंदाज
देवर की शादी में भाभी का छाया सोने से लदा अंदाज

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादियों के सीजन में ब्राइडल लुक्स की धूम मची हुई है। इसी बीच, एक भाभी ने अपने देवर की शादी में ऐसा रूप धरा कि हर कोई देखता रह गया।

सना बजरंगी का वायरल लुक

सना बजरंगी नाम की एक महिला अपने देवर की शादी में सोने के गहनों से लदी हुई नजर आई। वंदना मेकओवर नाम के इंस्टाग्राम पेज से उनकी तस्वीरें शेयर की गईं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। सना ने दुल्हन की तरह लाल रंग का लहंगा पहना था और वह सिर से पैर तक सोने के गहनों से लदी हुई थीं।

दुल्हन से कम नहीं

सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उनके परिवार के सदस्य भी सोने के गहनों से सजे हुए हैं। सना का लुक इतना खास था कि हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। उन्होंने रानी हार से भी बड़ा हार पहना था, जो उनकी कमर से भी नीचे तक जा रहा था। इसके साथ ही, उन्होंने मांग टीका, पासा, बड़ी सी सोने की नथ, हेयर एक्सेसरीज और झुमके भी पहने थे।

मेकअप भी था खास

सना ने अपने मेकअप को भी लाउड रखा था। उन्होंने शिमरी आईशैडो के साथ आइज को स्टोन लगाकर सजाया था। माथे की बिंदी, लिपस्टिक और ओवरऑल मेकअप भी काफी अलग था। उन्होंने बालों को मिडिल पार्टिशन के साथ साइड में पफी लुक देकर बन में बांधा था और पीछे की ओर दुपट्टा लगा लिया था।