अखिलेश यादव ने नन्हे नवरत्न की बहन को भेजा खास तोहफा

महाराजगंज में नन्हे नवरत्न की बहन की शादी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। अखिलेश यादव ने नवरत्न की बहन को खास तोहफा भेजा और फोन पर आशीर्वाद दिया। पार्टी जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव सपरिवार शादी में शामिल हुए और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के मैनेजर ने भी शिरकत की। नन्हे नवरत्न के पैतृक गांव महाराजगंज जिले लक्ष्मीपुर क्षेत्र के मल्हनी फुलवरिया गांव में शादी समारोह आयोजित किया गया।

May 21, 2025 - 15:23
अखिलेश यादव ने नन्हे नवरत्न की बहन को भेजा खास तोहफा
महाराजगंज में नन्हे नवरत्न की बहन की शादी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। अखिलेश यादव ने नवरत्न की बहन को खास तोहफा भेजा और फोन पर आशीर्वाद दिया।

पार्टी जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव सपरिवार शादी में शामिल हुए और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के मैनेजर ने भी शिरकत की। अक्सर अपने हाजिर जवाब के लिए पहचाने जाने वाले नन्हे नवरत्न की बहन की शादी में सपाइयों का जमावड़ा रहा।

जहां स्थानीय नेताओं से लेकर प्रदेश के बड़े स्तर के नेता इस शादी समारोह में पहुंचे तो वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नन्हे नवरत्न की बहन के लिए खास तोहफा भेजा। हालांकि, उनके पहुंचने की चर्चा थी, लेकिन वह नहीं पहुंच पाए। उन्होंने मोबाइल पर ही बात की और दुल्हन बनी नवरत्न की बहन को आशीर्वाद दिया।

नन्हे नवरत्न के पैतृक गांव महाराजगंज जिले लक्ष्मीपुर क्षेत्र के मल्हनी फुलवरिया गांव में शादी समारोह आयोजित किया गया। नन्हे नवरत्न को सपा कार्यकर्ता नन्हा सिपाही कहते हैं। पहले चर्चा थी कि अखिलेश यादव नवरत्न की बहन को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे, लेकिन वह नहीं पहुंच पाए।

हालांकि, उन्होंने पार्टी जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव को सपरिवार शादी में भेजा और अपनी ओर से खास तोहफा भी भेजा, जिसमें वर-वधू को कपड़े और अन्य उपहार शामिल थे। शादी समारोह में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के मैनेजर भी पहुंचे। उन्होंने खेसारी लाल के शूटिंग में व्यस्त होने के कारण न आने की बात कही।

मैनेजर ने कहा कि उन्होंने कहा कि मुंबई से जब भी आएंगे तो वो उनसे मुलाकात जरूर करेंगे। नन्हे नवरत्न ने पार्टी की ओर से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। शादी में किसी भी चीज की कमी न रहे, इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोन पर व्यवस्था की जानकारी ली। शादी समारोह में साधु-संत भी पहुंचे और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।