रात को अच्छी नींद के लिए योगासन

आजकल की जीवनशैली में नींद की कमी एक आम समस्या है। संतुलित आहार और व्यायाम के साथ-साथ अच्छी नींद भी जरूरी है। नींद की कमी से कई बीमारियां हो सकती हैं। सोने से पहले बालासन, वज्रासन, सर्वांगासन, सुखासन और शवासन जैसे योगासन करने से अच्छी नींद आती है और तनाव कम होता है। ये आसन शरीर और दिमाग को शांत करते हैं और पाचन क्रिया को सुधारते हैं।

Mar 19, 2025 - 11:01
रात को अच्छी नींद के लिए योगासन
रात को अच्छी नींद के लिए योगासन

आजकल लोगों की स्लीपिंग पैटर्न काफी बदल गई है। देर रात तक मोबाइल चलाने की वजह से सेहत पर बुरा असर पड़ता है और नींद की समस्या होती है।

अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और 8 घंटे की नींद जरूरी है। नींद की कमी से अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और खून की कमी जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

सोने से पहले करें ये योगासन:

1. बालासन: शरीर और दिमाग को रिलैक्स करता है, तनाव कम करता है। वज्रासन में बैठकर माथा जमीन पर टिकाएं और हाथ आगे फैलाएं।

2. वज्रासन: खाने के बाद और सोने से पहले करें। पाचन क्रिया को मजबूत करता है और तनाव से मुक्ति दिलाता है।

3. सर्वांगासन: पैरों को दीवार के सहारे ऊपर उठाएं। इससे नींद जल्दी आती है और झुर्रियां भी कम होती हैं।

4. सुखासन: ध्यान मुद्रा में बैठकर मन को शांत करें। इससे मानसिक तनाव कम होता है।

5. शवासन: पीठ के बल लेटकर आंखें बंद करें और सांस पर ध्यान दें। इससे पूरे शरीर को शांति मिलती है।