Pratinidhi & News Magazine & Pratinidhi
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले और अन्य जगहों पर रामनवमी के दौरान हुई हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर हमलावर है. इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी ने हिंसा कराई है.
टीएमसी की चीफ ममता बनर्जी ने गुरुवार (18 अप्रैल, 2024) को कहा, ''आपको पता है कि परसो बीजेपी ने ही हमला किया. पुलिस घायल हुई है. एक धर्म वालों के सिर फोड़े गए हैं. बीजेपी विधायक दल बल लेकर आया था.''
दरअसल, बीजेपी ने आरोप लगाया था कि रामनवमी के दौरान हिंसा टीएमसी के लोगों ने की थी. पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि रामनवमी के जुलूस पर हमला टीएमसी के लोगों ने किया. सीएम ममता बनर्जी ने लोगों को उकसाने की कोशिश की. हम चाहते हैं कि मामले की जांच एनआईए करें.
पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर मेंरामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई. पुलिस ने इस संबंध में जानकारी शेयर की. एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया था कि विस्फोट शाम को हुआ, इसमें एक महिला घायल हो गई. हम घटना की जांच कर रहे हैं.
रोहित शर्मा ने किया टी&20 विश्व कप को लेकर इन बातों का खंडन, आप भी होंगे हैरान
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ टी20 विश्व कप के रोडमैप को लेकर चल रही खबरों को खारिज कर दिया है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि कुछ दिनों पहले टी20 विश्व कप की टीम के चयन को लेकर भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने एक मीटिंग की थी। टी20 विश्व कप का आयोजन आईपीएल 2024 सीजन के बाद जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है।
मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि रोहित, अगरकर और द्रविड़ के बीच बैठक के दौरान दो मुख्य मुद्दों को लेकर चर्चा हुई थी। पहली यह कि हार्दिक पांड्या को टी20 विश्व कप टीम में जगह पुख्ता करने के लिए आईपीएल में अधिक गेंदबाजी करनी होगी। वहीं, विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के तौर पर उतारने को लेकर भी चर्चा की गई थी। इन रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि चयनकर्ता रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को ओपनिंग कराने पर भी विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति कोहली को बतौर ओपनर टीम में शामिल करना चाहती है। इसको लेकर मीटिंग में काफी देर तक चर्चा हुई।
टी20 विश्व कप के लिए टीम में कोहली के स्थान को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा हो रही है। आईपीएल शुरू होने से पहले कुछ रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई थी कि अगरकर उन्हें टीम से बाहर करने पर विचार कर रहे हैं और उन्हें किसी युवा खिलाड़ी के लिए अपना स्थान खाली करने को बोल रहे हैं। हालांकि, अब जब विराट मौजूदा आईपीएल में ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं तो चयनकर्ताओं का मन बदला है और वह विराट को नए रोल में टीम में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं।
रोहित शर्मा ने हालांकि ऐसी किसी भी बैठक से इनकार किया है और उन्होंने इन रिपोर्ट्स को फेक न्यूज करार दिया है। रोहित ने बताया कि उनकी किसी से भी मुलाकात नहीं हुई है। रोहित ने साथ ही फैंस को तब तक ऐसी किसी खबर से बचने के लिए कहा जब तक कि इस बारे में वे उनसे, अगरकर या बीसीसीआई से कोई आधिकारिक बयान ना सुन लें। रोहित ने माइकल वॉन और एडम गिलक्रिस्ट के साथ एक पॉडकास्ट में कहा, मैं किसी से भी नहीं मिला। अजित अगरकर दुबई में कहीं हैं और गोल्फ खेल रहे हैं। द्रविड़ बेंगलुरु में अपने बच्चों को खेलते हुए देख रहे हैं। द्रविड़ मुंबई आए थे, लेकिन वह बस अपने बेटे को सीसीआई में लाल मिट्टी की विकेट पर खिलाने लाए थे। ईमानदारी से कहूं तो हम नहीं मिले। मुझे लगता है कि मौजूदा समय में जब तक आप मुझसे, अगरकर, द्रविड़ या बीसीसीआई के किसी अधिकारी से कैमरे के सामने कुछ ना सुन लें तब तक उस बात को फेक न्यूज ही मानें।
आशा की जा रही है कि बीसीसीआई कुछ ही सप्ताह में टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित करेगा। खिलाड़ियों के लिए इस लिहाज से सभी आईपीएल मुकाबले काफी महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं और इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल होने के कई दावेदार हैं। एक महीने पहले तक कोहली के 15 सदस्यीय टीम में शामिल होने को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली चयनकर्ता से टी20 विश्व कप में अपने स्थान को लेकर स्पष्टता चाहते थे। इसके बाद ही चयनकर्ताओं ने उनके सामने ओपनिंग की चुनौती रखी।
वर्ल्ड कप के लिए रोहित ने कर दी दिनेश कार्तिक की डिमांड, अब क्या करेंगे चयनकर्ता
आईपीएल के बाद टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. 1 से 29 जून तक अमेरिका और वेस्टइंडीज में टूर्नामेंट खेला जाएगा. टीम इंडिया की नजर 2007 के बाद पहली बार टी20 चैंपियन बनने पर है. भारत 2013 से आईसीसी ट्रॉफी भी नहीं जीत पाया है. ऐसे में रोहित शर्मा की टीम के पास ट्रॉफी के सूखे को समाप्त करने का मौका है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए अप्रैल के अंत में टीम का चयन होना है. आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करके कुछ खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं की टेंशना बढ़ा दी है.
आईपीएल में इस बार अब तक कुछ युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. वहीं, अनुभवी क्रिकेटरों ने भी अपनी छाप छोड़ी है. उनमें सबसे ऊपर दिनेश कार्तिक का नाम है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए 7 मैचों में 226 रन बना लिए हैं. उनका औसत seventy five.33 और स्ट्राइक रेट 205.forty five का रहा है. कार्तिक ने निचले क्रम में अपनी तेज बल्लेबाजी से कई बार आरसीबी की लाज बचाई है.
कार्तिक के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए एक बार फिर से उन्हें टीम इंडिया में चुनने की मांग उठ गई है. फैंस को ऐसा लग रहा है कि वह टूर्नामेंट के दौरान आखिरी ओवरों में टीम इंडिया के काम आ सकते हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ जब आरसीबी की टीम वानखेड़े में खेली थी तो कार्तिक ने तूफानी अर्धशतक लगाया था. उस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी कार्तिक के मजे ले लिए थे. उन्होंने स्टंप के करीब आकर कहा था कि कार्तिक की नजर वर्ल्ड कप पर है.
रोहित के इस बयान के बाद लोग कार्तिक को वर्ल्ड कप खेलते देखना चाह रहे हैं। दिनेश कार्तिक ने भी मुंबई मैच के बाद हैदराबाद के खिलाफ शानदार पारी खेलकर चर्चा को और अधिक हवा दे दी है। ऐसे में चयनकर्ता रोहित शर्मा की राय पर विचार कर सकती है और विश्वकप के लिए दिनेश कार्तिक का चयन हो सकता है.
जयंत चौधरी पर विश्‍वासघात का आरोप लगाकर पश्चिमी यूपी को साधने चले अखिलेश
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के सुर भी बदल गए हैं। कल तक जो नेता एक दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर मोदी सरकार को रोकने के लिए खाका तैयार कर रहे थे आज वह एक दूसरे पर जुबानी हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। पहले सपा का साथ छोड़कर बीजेपी में आए सुभासपा मुखिया ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोला। अब अखिलेश के दोस्त जयंत चौधरी ने भी गठबंधन तोड़ने की मजबूरी बताकर सपा मुखिया पर निशाना साधा है। अब जयंत चौधरी के एक बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार कर दिया है। अखिलेश ने जयंत का नाम लिए बगैर कहा कि हमें दो राज्यसभा सीट का नुकसान हुआ है। हमने चौ. चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है। अगर दबाया होता तो माइनस में सीट होती, 9 सीट नहीं जीत पाते।
बुधवार को मुरादाबाद में सपा उम्मीदवार के समर्थन में पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आरएलडी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी को आड़े हाथों ले लिया है। अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी का बिना नाम लिए कहा कि हम किसी को दबाते नहीं है, बल्कि आगे बढाते हैं।अगर दबाया होता तो माइनस में सीट होती। अखिलेश ने आगे कहा कि अगर दबाया होता तो जीरो से माइनस 1 होती या माइनस 2, three होती। लेकिन हमने उन्हें आगे बढ़ाया है। चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाया है। परिणाम ये हुआ कि वे eight-9 सीटें जीत गए।
इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि जयंत चौधरी को राज्यसभा की सीट भी दे दिया। एक राज्यसभा सीट 37 विधायकों के समर्थन से चुना जाता है। हमने तो एक राज्यसभा सीट दे दी और एक खो दी। उनकी वजह से हमे दो सीट का नुकसान हुआ है। विश्वासघात हुआ कि नहीं इसका आप आंकलन करिए। वहीं अखिलेश ने इशारों-इशारों में ये भी कहा कि पश्चिम से हवा चलने की बात करने वाले लोगों ने इस बार अपना रुख बदल लिया है। इस बार पश्चिम की जनता ने भाजपा का सूपड़ा साफ करने का मन बना लिया है।
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी सपा के समर्थन से राज्यसभा के सांसद बने हैं। बीते दिनों मुरादाबाद पहुंचे आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर हमला बोला था जयंत अखिलेश का बिना नाम लिए कहा कि मैं उनकी राजनीति और कार्यशैली से इत्तेफाक नहीं रखता हूं। हमें वह (अखिलेश यादव) दबाना चाह रहे थे, इसलिए हमने मजबूरी में गठबंधन तोड़ा है। हमलोग अब अच्छी जगह हैं। हालांकि जयंत ने अखिलेश से पारिवारिक संबंधों को लेकर कहा कि हम एक-दूसरे की इज्जत भी करते हैं। मेरी नजर में पहले की तरह ही संबंध रहेंगे।
बंगाल में राम नवमी पर राजनीतिक उत्सव: शोभायात्रा में हिंसा, पत्थरबाजी और झड़प, BJP ने ममता को घेरा
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी के जुलूस के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. दरअसल, मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर स्थित शक्तिपुर इलाके में बुधवार की शाम को राम नवमी शोभायात्रा के दौरान झड़प और हिंसा का दावा किया गया है, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है. दावा किया जा रहा है कि जब राम नवमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी, तभी इलाके में पत्थरबाजी शुरू हो गई और लोगों को छतों से पथराव करते देखा गया. नौबत यह आ गई कि पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा है. भाजपा का आरोप है कि रेजीनगर में हिंदू श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम को रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान विस्फोट भी हुआ है, जिसमें एक महिला घायल हो गई. पुलिस ने बताया कि घायल महिला को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोट बुधवार शाम को हुआ. इसमें एक महिला घायल हो गई. हम घटना की जांच कर रहे हैं. हालांकि, अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि विस्फोट बम से हुआ या किसी अन्य कारण से धमाका हुआ.
यह भी बताया गया कि यह घटना बुधवार शाम शक्तिपुर इलाके में हुई, जब एक समूह राम नवमी के मौके पर जुलूस का नेतृत्व कर रहा था. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें इस इलाके में लोग अपनी छतों से शोभायात्रा पर पथराव करते दिख रहे हैं. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े. पुलिस ने आगे कहा कि स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है और क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है.
वहीं, भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मुर्शिदापाद के रेजीनगर में हिंदू श्रद्धालुओं को रामनवमी उत्सव के दौरान निशाना बनाया गया. अमित मालवीय ने कहा, ‘ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के लिए कलंक हैं. वह एक बार फिर रामनवमी शोभा यात्रा की सुरक्षा करने में विफल रहीं. मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में हिंदू श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया. इस क्षेत्र में हिंदू अल्पसंख्यक हैं. बस इस ओर इशारा कर रहा हूं, ताकि वह (ममता) खुद पर हुए हमले के लिए हिंदुओं को दोषी न ठहराएं.’
अमित मालवीय ने एक और पोस्ट में कहा, ‘मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में रामनवमी शोभा यात्रा पर हुए हमले के लिए ममता बनर्जी के भड़काऊ सांप्रदायिक भाषण जिम्मेदार हैं. चुनाव आयोग को बंगाल की मुख्यमंत्री के गैर-जिम्मेदाराना बयानों पर ध्यान देना चाहिए, जिससे हिंदुओं के खिलाफ लक्षित हिंसा हो रही है.
उन्होंने एक और वीडियो शेयर कर कहा, ‘बंगाल बर्बाद हो रहा है और इसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं. उनके निंदनीय और सांप्रदायिक भाषणों के कारण पूरे बंगाल में राम भक्तों पर हमले हुए हैं. मुर्शिदाबाद में बड़े पैमाने पर दंगे के बाद अब मेदिनीपुर के एगरा में श्रीराम भक्तों को निशाना बनाया गया. रामनवमी शोभा यात्रा पर हुए क्रूर हमले के विरोध में अब भाजपा कार्यकर्ता एगरा थाने का घेराव करेंगे. बंगाली हिंदुओं की रक्षा करने में विफल रहने के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.